- Home
- News
- ind vs sl 2nd t20i match postponed as krunal pandya tests covid 19 positives now india sri lanka will play back to back two matches
IND vs SL: कोरोना की चपेट में Krunal Pandya, अब बैक-टू-बैक दो मैच खेलेगी टीम इंडिया
भारत और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अब इस सीरीज को पूरा करने के लिए संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है.
Published On Jul 27, 2021, 05:02 PM IST
Last UpdatedJul 27, 2021, 05:02 PM IST
क्रुणाल पांड्या @Twitter
भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) के केरोना वायरस (Coronavirus) की जांच में पॉजिटिव आने के बाद भारत और श्रीलंका (IND vs SL T20I Series) के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज का दूसरा मैच स्थगित कर दिया गया है. भारत और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अब इस सीरीज को पूरा करने के लिए संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है. अब बाकी के दो टी20 मैच लगातार दो दिन 28 और 29 (बुधवार और गुरुवार) जुलाई को खेले जाएंगे.
बीसीसीआई (BCCI) ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की शाम भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच से पहले सुबह सभी खिलाड़ियों और सपॉर्ट स्टाफ का रैपिड एंटीजेन टेस्ट किया गया था. इस टेस्ट में भारतीय टीम के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) पॉजिटिव पाए गए.
मेडिकल टीम ने 8 ऐसे सदस्यों की पहचान की है, जो क्रुणाल पांड्या के संपर्क में आए थे. इसके बाद टीम के सभी सदस्यों का RT-PCR टेस्ट किया गया है, ताकि टीम में कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके.
बीसीसीआई ने जारी अपनी विज्ञप्ति में यह भी बताया कि अब भारत और श्रीलंका के बीच बाकी बचे दो टी20 मैच 28 जुलाई (बुधवार) और 29 जुलाई (गुरुवार) को कोलंबो में ही खेले जाएंगे.
बता दें सीमित ओवरों की सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर आई टीम इंडिया ने 3 मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी. इसके बाद बीते रविवार से 3 मैचों की टी20 सीरीज शुरू हुई थी, जिसमें भारत ने मेजबान टीम को 38 रनों से मात देकर इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी.