- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ind vs sl great honour for me to be the captain of indian team says shikhar dhawan
IND vs SL- टीम इंडिया का कप्तान होना मेरे लिए फख्र की बात: Shikhar Dhawan
शिखर धवन पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. इसे लेकर उन्होंने कही यह बात.
Published On Jun 28, 2021, 12:40 PM IST
Last UpdatedJun 28, 2021, 12:40 PM IST
शिखर धवन और राहुल द्रविड़ @BCCITwitter
टीम इंडिया के सीनियर ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के नेतृत्व में भारतीय टीम सीमित ओवरों की दो सीरीज के लिए श्रीलंका जाने को तैयार है. यह पहला मौका है, जब एक भारतीय टीम पहले से ही टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड में है और इसी दौरान दूसरा भारतीय दल श्रीलंका का दौरा करेगा. नियमित कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टेस्ट टीम के साथ हैं और ऐसे में सीमित ओवरों की सीरीज में कमान संभालने का मौका शिखर धवन को मिला है. धवन ने कहा कि भारतीय टीम की कप्तानी करना उनके लिए फख्र की बात है.
टीम इंडिया सोमवार को श्रीलंका रवाना हो चुकी है. यहां वह 13 जुलाई से 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. भारतीय टीम को कोलंबो में 3 दिन सख्त क्वॉरंटीन में बिताने होंगे इसके बाद टीम अपनी ट्रेनिंग और प्रैक्टिस शुरू कर सकेगी. इससे पहले कप्तान शिखर धवन ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया.
Say hello to #TeamIndia‘s captain & coach for the Sri Lanka tour 👋🤜🤛
We are excited. Are you? 😃#SLvIND pic.twitter.com/OnNMzRX4ZB
— BCCI (@BCCI) June 27, 2021
इस मौके पर धवन ने कहा, ‘टीम इंडिया का कप्तान होना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है. मैं इसे लेकर उत्सुक हूं. एक टीम के रूप में हम सभी राहुल भाई के साथ काम कर रहे हैं. मैं उनकी कोंचिंग में भारत A के लिए भी खेल चुका हूं. तब मैं बांग्लादेश दौरे पर टीम का कप्तान भी था.’
32 वर्षीय धवन ने कहा, ‘मैं समझता हूं कि हम (टीम और सपॉर्ट स्टाफ) अच्छे से घुल मिल रहे हैं. इस सीरीज में हम बेहतर करने की उम्मीद करते हैं और टीम में कई सकारात्मक चीजें लाएंगे.’
धवन ने कहा, ‘टीम का वातावरण खुशनुमा होना चाहिए, जहां लड़के खुद को खुलकर व्यक्त कर सकें. हम क्वॉरंटीन में भी अच्छी तैयारी कर रहे थे. श्रीलंका में हमें बेहतर करने की उम्मीद है. तीन दिन बाद हम अपना टेनिंग का सत्र शुरू कर देंगे.’