• Home
  • News
  • ind vs sl krunal pandya ruled out of t20 series against sri lanka after got infected by covid 19

IND vs SL: कोरोना संक्रमण के कारण Krunal Pandya टी20 सीरीज से बाहर, पूरी टीम आइसोलेशन में

श्रीलंका में कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत क्रुणाल पांड्या को अगले 7 दिनों तक क्वॉरंटीन में रहना होगा. यानी वह शेष टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं.

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 27, 2021, 09:04 PM IST

Published On Jul 27, 2021, 09:04 PM IST

Last UpdatedJul 27, 2021, 09:04 PM IST

क्रुणाल पांड्या @krunalpandya24Twitter

भारतीय टीम के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. इसके चलते कोविड- 19 (Covid 19) प्रोटोकॉल के तहत भारत और श्रीलंका (IND vs SL T20i Series) के बीच खेले जाने वाला टी20 मैच 28 जुलाई बुधवार के लिए स्थगित कर दिया गया. क्रुणाल इस वायरस से संक्रमित होने के चलते श्रीलंका के खिलाफ शेष टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. वह कोविड स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के तहत अगले 7 दिन आइसोलेशन में रहेंगे.

श्रीलंका के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत कृणाल 30 जुलाई को भारतीय टीम के बाकी सदस्यों के साथ स्वदेश लौट नहीं सकेंगे. उन्हें अनिवार्य क्वॉरंटीन पूरा करके नेगेटिव आरटी पीसीआर का इंतजार करना होगा. तीसरा और आखिरी टी20 मैच गुरुवार को होगा. अगर कल तक टीम का कोई और खिलाड़ी भी इस वायरस से पॉजिटिव पाया जाता है, तब भी 3 मैचों की यह सीरीज संपन्न होगी, क्योंकि भारतीय टीम के पास नेगेटिव आरटी पीसीआर के साथ इतने खिलाड़ी हैं कि वह अपना प्लेइंग XI मैदान पर उतार सके.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रुणाल के पॉजिटिव आने के बाद फिलहाल पूरी टीम को आरटी पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट का इंतजार है और सभी खिलाड़ी और सपॉर्टिंग स्टाफ एक दिन के लिए क्वॉरंटीन में हैं.

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक बयान में कहा, ‘भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मैच 27 जुलाई को होना था, जो अब एक दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है. अब यह 28 जुलाई को होगा.’ उन्होंने कहा, ‘मंगलवार की सुबह मैच से पहले रैपिड एंटीजेन टेस्ट कराया गया, जिसमें क्रुणाल पंड्या की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. मेडिकल टीमों ने 8 सदस्यों की पहचान की है, जो उनके करीबी संपर्क में थे.’

सूत्र ने कहा, ‘सब कुछ ठीक रहने पर बुधवार को मैच होगा. करीबी संपर्क में रहे आठ व्यक्तियों में अधिकांश खिलाड़ी हैं और पृथकवास में हैं.’

भारतीय टीम के एक सदस्य ने कहा, ‘हम सभी टेस्ट की रिपोर्ट आने तक अपने अपने कमरे में पृथकवास में हैं. भारत 20 सदस्यीय टीम और चार स्टैंडबाय नेट गेंदबाज लेकर आया है. मैच यहां आर प्रेमदासा स्टेडियम पर होना है. अब बुधवार और गुरुवार को लगातार दो मैच होंगे.

भारत ने पहला टी20 38 रन से जीता था. यह समझ से परे है कि पिछले एक महीने से कड़े बायो बबल में रह रहे क्रुणाल पॉजिटिव कैसे हो गए. इससे पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव की इंग्लैंड रवानगी पर भी असर पड़ सकता है, जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए रवाना होना है.

(इनपुट: भाषा)

Editor's Pick