लसिथ मलिंगा ने भारत से शर्मनाक हार की ली जिम्‍मेदारी, कहा- कप्‍तानी छोड़ने को हूं तैयार

तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारत ने श्रीलंका को 2-0 से मात दी.

Edited By : India.com Staff |Jan 13, 2020, 09:05 AM IST

Published On Jan 13, 2020, 09:05 AM IST

Last UpdatedJan 13, 2020, 09:05 AM IST

साल की शुरुआत में भारत ने पड़ोसी देश श्रीलंका को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से मात दी. एक मैच बारिश की भेट चढ़ गया. श्रीलंका दोनों ही मुकाबलों में कहीं भी भारतीय टीम के सामने मुकाबला करता हुआ नजर नहीं आया. सीरीज के बाद टी20 टीम का नेतृत्‍व कर रहे लसिथ मलिंगा ने कप्‍तानी छोड़ने की पेशकश की है.

पढ़ें:- NZ दौरे के लिए टीम का ऐलान, महेंद्र सिंह धोनी को नहीं मिली जगह, संजू सैमसन हुए ड्रॉप

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वापस देश लौटने के बाद लसिथ मलिंगा ने कहा कि श्रीलंकाई टीम में 20 ओवर के मैच में प्रभाव छोड़ने की क्षमता नहीं दिखी. “श्रीलंकाई गेंदबाज विरोधी टीम को रोकने में सफल नहीं रहे जबकि बल्लेबाज टक्कर देने के लिए 170 रन बनाने में असफल रहे.

पढ़ें:- भारत अंडर-19 टीम ने अफगानिस्तान को 211 रन से रौंदा, यशस्वी व त्यागी चमके

लसिथ मलिंगा ने कहा, ‘‘हमारे पास वह क्षमता नहीं है. रैकिंग में नौवें नंबर पर काबिज टीम से यह उम्मीद करना अनुचित है. टीम के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी मैं लेने को तैयार हैं. मैं कप्तानी से हटने के लिए भी तैयार हूं.’’

मलिंगा की कप्तानी में श्रीलंका ने 2014 में विश्व कप का खिताब जीता था. वह 2016 तक टीम के कप्तान रहे थे. वह दिसंबर 2018 में एक बार टीम के कप्तान बने.

Editor's Pick