- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IND VS SL 2nd ODI: वेंडरसे के आगे टीम इंडिया ने किया ‘सरेंडर’, श्रीलंका को 32 रन से मिली जीत
IND VS SL 2nd ODI: वेंडरसे के आगे टीम इंडिया ने किया ‘सरेंडर’, श्रीलंका को 32 रन से मिली जीत
IND VS SL 2nd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच की लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें.
Published On Aug 04, 2024, 01:28 PM IST
Last UpdatedAug 04, 2024, 01:28 PM IST
(Image credit- @Damith1994 X)
India vs Srilanka 2nd Odi: जेफ्री वेंडरसे की घातक गेंदबाजी से श्रीलंका ने दूसरे वनडे मैच में भारत को 32 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 240 रन बनाए. कामिंडु मेंडिस और अविष्का फर्नांडो ने 40- 40 रन की पारी खेली. भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने तीन और कुलदीप यादव ने दो विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 208 रन पर ढेर हो गई. जेफ्री वेंडरसे ने छह विकेट लिए और चरिथ असलंका को तीन सफलता मिली.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानज, डुनिथ वेललेज, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे
भारत (प्लेइंग इलेवन) : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह
Follow Updates here:
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानज, डुनिथ वेललेज, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे
भारत (प्लेइंग इलेवन) : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह
श्रीलंका ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला
श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है. श्रीलंका की टीम में दो बदलाव हुआ है. वानिंदु हसरंगा चोटिल हैं और पिछले मैच में डेब्यू करने वाले मोहम्मद शिराज बाहर गए हैं. कामिंडु मेंडिस और जेफरी वेंडरसे को प्लेइंग-11 में जगह मिली है, भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं है.
भारत-श्रीलंका की टीम दूसरे वनडे मैच में आमने-सामने
तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में आज भारत और श्रीलंका की टीम आमने-सामने है. भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया पहला वनडे मैच टाई पर खत्म हुआ था. भारतीय टीम जीत के करीब पहुंचकर फिसल गई थी, दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया पहले मैच में हुई गलती को सुधारना चाहेगी. वहीं श्रीलंका की टीम भी पिछले मैच को टाई कराने के बाद आज आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी. दोपहर दो बजे टॉस होगा.