• Home
  • News
  • IND vs SL Super over will played if third odi tie between india vs sri lanka

SL vs IND: तीसरा वनडे हुआ टाई तो खेला जाएगा सुपर ओवर? सामने आई बड़ी जानकारी

भारत और श्रीलंका के बीच अगर तीसरा वनडे टाई हुआ तो इसमें सुपर ओवर खेला जा सकता है. दरअसल, पहला वनडे टाई होने के बाद सुपर ओवर नहीं खेला गया था.

Edited By : Saurav Kumar |Aug 05, 2024, 01:04 PM IST

Published On Aug 05, 2024, 01:04 PM IST

Last UpdatedAug 05, 2024, 01:04 PM IST

IND vs SL

PIC - Twitter

नई दिल्ली. भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस सीरीज का पहला मुकाबला टाई रहा था तो दूसरे मैच में मेजबान श्रीलंका ने भारत को 32 रन से मात दी. भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे टाई होने के बाद सभी को उम्मीद थी कि इस मुकाबले में सुपर ओवर खेला जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ था.

हालांकि बाद में कुछ खबरें सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि वनडे सीरीज के लिए सुपर ओवर का नियम था लेकिन पहले वनडे में इसका इस्तेमाल नहीं हो सका. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगर भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे टाई होता है तो इसमें सुपर ओवर खेला जाएगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

तीसरे वनडे में खेला जाएगा सुपर ओवर

मिड डे और टेलीग्रॉफ की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका क्रिकेट के एक अधिकारी ने बताया कि पहले वनडे में आईसीसी के नियम के अनुसार सुपर ओवर कराने का विकल्प मौजूद था. वहीं आईसीसी के एक अधिकारी ने बताया कि अगर वनडे सीरीज में कोई और मुकाबला टाई होता है तो सुपर ओवर कराया जाएगा.अधिकारियों के बयान सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या पहले वनडे अंपायर आईसीसी के नियम को भूल गए थे.

रोमांचक था पहला मुकाबला

भारत और श्रीलंका के बीच पहला मुकाबला काफी रोमांचक रहा था. मुकाबले में मेजबान श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 230 रन बनाए थे. भारतीय टीम भी श्रीलंका के बराबर 230 रन ही बना सकी थी. जिस वजह से यह मुकाबला टाई रहा था.

श्रीलंकाई टीम ने दूसरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया. दूसरे वनडे में श्रीलंका ने भारत को 32 रन से शिकस्त दी. मैच में श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम की पूरी पारी 208 रनों पर सिमट गई.

Editor's Pick