add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs SL 3rd ODI: स्पिन में चकराए भारतीय बल्लेबाज सिर्फ 225 रनों पर ऑलआउट

भारत के तीन बल्लेबाजों ने 40 का आंकड़ा छुआ लेकिन कोई भी इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाया.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - July 23, 2021 8:35 PM IST

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच (IND vs SL ODI) में भारतीय टीम की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई और वह सिर्फ 225 रनों पर सिमट गई. भारतीय टीम इस मैच में 6 बदलाव के साथ उतरी थी, जिनमें से 5 खिलाड़ी अपना डेब्यू कर रहे थे. लेकिन अच्छी शुरुआत के बाद मिडल ऑर्डर लंकाई स्पिनरों के सामने बुरी तरह फ्लॉप हुआ और पूरी टीम 43.1 ओवर में ही सिमट गई.

श्रीलंका के लिए प्रवीण जयाविक्रमा (Praveen Jayawickrama) और अकीला धनंजय (Akila Dananjaya) ने तीन-तीन विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ ही तोड़ दी. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम को यहां आज बड़ा स्कोर खड़ा करने की उम्मीद थी. लेकिन भारत की शुरुआत ही खराब रही और कप्तान (Shikhar Dhawan) शिखर धवन (13) पारी के तीसरे ओवर में ही दुश्मंता चमीरा का शिकार बने.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसके बाद पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और डेब्यू कर रहे संजू सैमसन (Sanju Samson) ने भारतीय पारी को बखूबी संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी निभाई. लेकिन पृथ्वी शॉ जब अपने पहले वनडे अर्धशतक से सिर्फ 1 रन दूर थे, तब दसुन शनाका की गेंद पर वह LBW आउट हो गए. इसके बाद अपनी फिफ्टी की ओर बढ़ रहे संजू सैमसन को जयविक्रमा ने अपनी फिरकी की जाल में फंसा कर कवर्स पर अविष्का फर्नांडो के हाथों कैच करा को आउट कर दिया. संजू 46 रन पर आउट हुए.

TRENDING NOW

इसके बाद मनीष पांडे और सूर्यकुमार यादव ने भारतीय पारी को एक बार फिर संभाल लिया था लेकिन मैच में बारिश आ गई, जिससे मैच रोकना पड़ा. बारिश के चलते मैच को छोटा कर 47-47 ओवरों का किया गया. इस बीच मैदान पर लौटे मनीष पांडे (11) अपनी एकाग्रता खो बैठे और वह जल्दी ही पवेलियन लौट गए. सूर्यकुमार यादव ने 40 रन की पारी जरूर खेली लेकन वह इस बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए और धनंजय की गेंद पर आउट हुए.

हार्दिक पांड्या एक बार फिर बड़ी पारी खेलने से फ्लॉप रहे और वह सिर्फ 3 चौकों की मदद से 19 रन ही जोड़ पाए. विकेटों के दबाव के चलते अपना पहला मैच खेल रहे नितीश राणा (7) भी पारी संभाल नहीं पाए. वह 8वें विकेट के रूप में जब आउट हुए, तब भारत का स्कोर 195 पर 8 विकेट था. यहां से राहुल चाहर (13) और नवदीप सैनी (15) ने किसी तरह भारत का स्कोर 225 तक पहुंचा दिया.