• Home
  • News
  • IND VS SL Test Series date timing Venue full Details

नौ साल बाद श्रीलंका दौरे पर टेस्ट खेलेगा भारत, मैच की तारीख और वेन्यू पर बड़ा अपडेट

इससे पहले 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका का दौरा किया था और श्रीलंकाई टीम का सूपड़ा साफ़ कर दिया था. भारत ने तीनों टेस्ट मैच जीते थे.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 10, 2026, 06:15 PM IST

Published On Jun 10, 2026, 06:15 PM IST

Last UpdatedJun 10, 2026, 06:15 PM IST

IND VS SL Test

IND VS SL Test

भारतीय टीम अगस्त में श्रीलंका के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 का हिस्सा हैं. इस सीरीज की तारीख और वेन्यू को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

भारत श्रीलंका में अपनी टेस्ट सीरीज़ की शुरुआत गाले से कर सकता है, दक्षिणी श्रीलंका में गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में 15 से 19 अगस्त के बीच पहला मैच खेला जाएगा, यह टेस्ट मैच मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा होंगे. दूसरे टेस्ट मैच के लिए जगह अभी तय नहीं हुई है, लेकिन सबसे ज़्यादा संभावना है कि यह मैच सेंट्रल कोलंबो के सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड में होगा. यह मैच 23 अगस्त से शुरू होने वाला है. हालांकि श्रीलंका क्रिकेट (SLC) या भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक आधिकारिक तौर पर शेड्यूल की घोषणा नहीं की है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

2017 में आखिरी बार टेस्ट खेलने श्रीलंका गई थी टीम इंडिया

नौ साल बाद भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर टेस्ट मैच खेलेगी. 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका का दौरा किया था और तब टीम इंडिया ने श्रीलंकाई टीम का सूपड़ा साफ़ कर दिया था. भारत ने बड़े अंतर से तीनों टेस्ट मैच जीते थे.

ICC Rankings: जो रूट को पीछे छोड़कर नंबर-1 बने हैरी ब्रूक, शुभमन गिल ने भी लगाई छलांग

तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलेगी टीम इंडिया

दो टेस्ट मैचों के अलावा भारत तीन T20I मैच भी खेल सकता है. बीसीसीआई सचिव देवजित सैकिया ने इसे लेकर संकेत दिया था. सैकिया ने कहा, तीन मैचों का अनुरोध है और हम जल्द ही शेड्यूल को अंतिम रूप देंगे.

Editor's Pick