• क्रिकेट न्यूज़
  • News
  • IND VS WI 2nd Test Day 4 Highlights: क्लीन स्वीप के करीब टीम इंडिया, आखिरी दिन जीत के लिए चाहिए 58 रन

IND VS WI 2nd Test Day 4 Highlights: क्लीन स्वीप के करीब टीम इंडिया, आखिरी दिन जीत के लिए चाहिए 58 रन

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट पर 63 रन बना लिए हैं. साई सुदर्शन 30 रन और केएल राहुल 25 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Oct 13, 2025, 09:23 AM IST

Published On Oct 13, 2025, 09:23 AM IST

Last UpdatedOct 13, 2025, 09:23 AM IST

Kuldeep Yadav

Kuldeep Yadav

IND VS WI 2nd Test Day 4: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच का नतीजा अब आखिरी दिन निकलेगा. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में वेस्टइंडीज ने भारत के सामने जीत के लिए 121 रन का लक्ष्य रखा है, जिसके जवाब में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट पर 63 रन बना लिए हैं. साई सुदर्शन 30 रन और केएल राहुल 25 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं. टीम इंडिया जीत से सिर्फ 58 रन दूर है. भारत ने दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल (08) का विकेट गंवाया.

भारत को पहली पारी में 270 रन की लीड मिली थी, जिसके जवाब में जॉन कैंपबेल (115) और शाई होप (103) के शतक की बदौलत वेस्टइंडीज की टीम ने दूसरी पारी में 390 रन बनाए. दसवें विकेट के लिए जस्टिन ग्रीव्स (50) और जेडन सील्स (32) ने 79 रन की साझेदारी की. भारत के लिए कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने तीन-तीन विकेट लिए. मोहम्मद सिराज ने दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.

Follow Updates here:

IND VS WI 2nd Test Day 4 Highlights: क्लीन स्वीप के करीब टीम इंडिया, आखिरी दिन जीत के लिए चाहिए 58 रन

IND VS WI 2nd Test Day 4 Highlights: चौथे दिन का खेल खत्म. भारत ने एक विकेट पर 63 रन बनाए हैं. केएल राहुल 25 रन और साई सुदर्शन 30 रन बनाकर नाबाद हैं. आखिरी दिन जीत के लिए भारत को चाहिए 58 रन, टीम के नौ बल्लेबाज शेष हैं.

IND VS WI 2nd Test Live: भारत को लगा पहला झटका, यशस्वी जायसवाल आउट

IND VS WI 2nd Test Live: भारत को लगा पहला झटका, यशस्वी जायसवाल 08 रन की पारी खेलकर आउट. वॉरिकन की गेंद पर फिलिप ने लपका कैच. 121 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नौ रन के स्कोर पर टीम इंडिया ने पहला विकेट गंवा दिया है.

IND VS WI 2nd Test Live: वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 390 रन पर सिमटी, भारत को जीत के लिए 121 रन का लक्ष्य

IND VS WI 2nd Test Live: वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 390 रन पर सिमटी, बुमराह ने लिया आखिरी विकेट. बुमराह को तीसरी सफलता मिली है. जस्टिन ग्रीव्स और जेडन सील्स के बीच 79 रन की साझेदारी हुई. जेडन सील्स 32 रन की पारी खेलकर आउट होने वाले वेस्टइंडीज के आखिरी बल्लेबाज रहे. भारत को जीत के लिए 121 रन का लक्ष्य मिला है, जबकि चौथे दिन लगभग 20 ओवर का खेल बाकी है.

IND VS WI 2nd Test Live: जेडन सील्स- जस्टिन ग्रीव्स के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

IND VS WI 2nd Test Live:  जेडन सील्स- जस्टिन ग्रीव्स के बीच अर्धशतकीय साझेदारी. चौथे दिन टी ब्रेक तक वेस्टइंडीज ने नौ विकेट पर 361 रन बनाए हैं. वेस्टइंडीज को दूसरी पारी में 91 रन की लीड मिल चुकी है.

IND VS WI 2nd Test Live: वेस्टइंडीज का नौवां विकेट गिरा

IND VS WI 2nd Test Live: वेस्टइंडीज का नौवां विकेट गिरा, एंडरसन फिलिप (02) को जसप्रीत बुमराह ने भेजा पवेलियन. 311 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज के नौ बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं.

IND VS WI 2nd Test Live: जसप्रीत बुमराह को दूसरी पारी में मिली पहली सफलता

IND VS WI 2nd Test Live: जसप्रीत बुमराह को दूसरी पारी में मिली पहली सफलता, जोमेल वारिकन (03) आउट. वेस्टइंडीज ने 307 रन के स्कोर पर आठवां विकेट गंवाया.

IND VS WI 2nd Test Live: कुलदीप यादव ने एक ओवर में चटकाए दो विकेट

IND VS WI 2nd Test Live: कुलदीप यादव ने एक ओवर में चटकाए दो विकेट. खैरी पियरे बिना खाता खोले आउट. 298 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज के सात बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं.

IND VS WI 2nd Test Live: वेस्टइंडीज का छठा विकेट गिरा, रोस्टन चेज आउट

IND VS WI 2nd Test Live: 298 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज का छठा विकेट गिरा, रोस्टन चेज 40 रन की पारी खेलकर आउट. कुलदीप यादव ने लगातार दो विकेट चटकाए हैं.

IND VS WI 2nd Test Live: वेस्टइंडीज का पांचवां विकेट गिरा, टेविन इमलाच आउट

IND VS WI 2nd Test Live:  कुलदीप यादव को मिली सफलता, वेस्टइंडीज का पांचवां विकेट गिरा, टेविन इमलाच आउट. इमलाच ने 12 रन की पारी खेली. वेस्टइंडीज की टीम 25 से ज्यादा रन की हो चुकी है.

IND VS WI 2nd Test Live: शाई होप शतक लगाने के बाद हुए आउट

IND VS WI 2nd Test Live: शाई होप की पारी का अंत, मोहम्मद सिराज ने किया बोल्ड. शाई होप ने 103 रन की पारी खेली. वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 271 रन के स्कोर पर चौथा विकेट गंवाया है.

IND VS WI 2nd Test Live: शाई होप ने भी जड़ा शतक, वेस्टइंडीज ने पारी की हार टाली

IND VS WI 2nd Test Live: शाई होप ने भी जड़ा शतक. होप का यह शतक आठ साल बाद आया है. इससे पहले उन्होंने 2017 में टेस्ट शतक लगाया है. आठ साल और 58 इनिंग के बाद उनके इस शतक से वेस्टइंडीज की टीम ने फॉलोआन भी टाल दिया है.

IND VS WI 2nd Test Live: लंच ब्रेक तक वेस्टइंडीज का स्कोर- 252/3

IND VS WI 2nd Test Live: लंच ब्रेक का समय. वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 252 रन बनाए हैं. शाई होप 92 रन और रोस्टन चेज 23 रन बनाकर नाबाद हैं. वेस्टइंडीज की टीम फॉलोआन बचाने से 18 रन पीछे है. पहले सेशन में वेस्टइंडीज ने 80 रन बनाए और सिर्फ एक विकेट गंवाया.

IND VS WI 2nd Test Live: जॉन कैंपबेल आउट, वेस्टइंडीज को लगा तीसरा झटका

IND VS WI 2nd Test Live: जॉन कैंपबेल 115 रन की पारी खेलकर आउट, वेस्टइंडीज को लगा तीसरा झटका. रविंद्र जडेजा ने भारत को दिलाई सफलता. वेस्टइंडीज की टीम पारी की हार से 58 रन पीछे है. रोस्टन चेज नए बल्लेबाज क्रीज पर उतरे हैं. दिल्ली में अपना पहला टेस्ट शतक लगाने वाले 17वें बल्लेबाज़ बने जॉन कैंपबेल. इस सूची में विव रिचर्ड्स और कपिल देव जैसे नाम शामिल हैं. इन 17 बल्लेबाजों में से छह वेस्टइंडीज के बल्लेबाज हैं

IND VS WI 2nd Test Live: जॉन कैंपबेल ने छक्के से पूरा किया शतक

IND VS WI 2nd Test Live: जॉन कैंपबेल ने छक्के से पूरा किया शतक. यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है. 48 इनिंग के बाद कैंपबेल ने शतक लगाया है. वेस्टइंडीज की टीम का दूसरी पारी में संघर्ष जारी है.

IND VS WI 2nd Test Live: कैंपबेल- होप के बीच 150 रन की साझेदारी

IND VS WI 2nd Test Live: जॉन कैंपबेल- शाई होप के बीच 150 रन की साझेदारी. कैम्पबेल और होप से पहले भारत के खिलाफ 150+ रन की साझेदारी करने वाली वेस्टइंडीज की आखिरी जोड़ी 2011 में वानखेड़े में डैरेन ब्रावो और कीरन पॉवेल थी.

IND VS WI 2nd Test Live: चौथे दिन का खेल शुरू

IND VS WI 2nd Test Live: चौथे दिन का खेल शुरू. जॉन कैंपबेल और रोस्टन चेज की जोड़ी क्रीज पर उतरी.

IND VS WI 2nd Test Live: पारी की हार टालने के लिए वेस्टइंडीज को चाहिए 97 रन

IND VS WI 2nd Test Live: भारत और वेस्टइंडीज की टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने- सामने है. वेस्टइंडीज की टीम को पारी की हार टालने के लिए 97 रन बनाने हैं और उसके आठ बल्लेबाज शेष हैं. भारतीय टीम की कोशिश जल्द से जल्द वेस्टइंडीज की पारी को समेटने की होगी.

Editor's Pick