- Home
- News
- Ind vs wi hyderabad t20i it happened to me in jamaica when kesrick williams got me out says virat kohli
विराट बोले- केसरिक विलियम्स से विवाद विंडीज दौरे से शुरू हुआ था, मैंने बस...
हैदराबाद टी20 में विराट ने केसरिक विलियम्स को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया.
Published On Dec 07, 2019, 12:25 AM IST
Last UpdatedDec 07, 2019, 12:25 AM IST
हैदराबाद टी20 में विराट कोहली की 94 रनों की नाबाद पारी के दम पर भारत ने मैच में छह विकेट से बड़ी जीत दर्ज की. मैच के दौरान विराट और केसरिक विलियम्स के बीच नोकझोक भी हुई, जिसके बाद विराट ने विलियम्स को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया. विराट ने मैच के बाद विलियम्स को लेकर अपने एक्शन के संबंध में प्रतिक्रिया दी.
केसरिक विलियम्स का सिगनेचर एक्शन
विलियम्स अक्सर मैच में किसी खिलाड़ी को आउट करने के बाद एक हाथ में पेन से और दूसरे हाथ की हथेली पर लिखने का एक्शन करते हैं. वो दरअसल, आउट होने वाले खिलाड़ी को यह दिखाते हैं कि तुम्हारे विकेट को मैंने अपनी नोटबुक में दर्ज कर लिया है.
विराट कोहली ने स्लेजिंग का दिया जवाब
हैदराबाद टी20 के दौरान विलियम्स ने विराट कोहली को कंधा मारने के साथ-साथ स्लेज करते हुए कुछ शब्द कहे थे. दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो अंपायर ने मामले को शांत किया. विराट ने 16वें ओवर की लगातार दो गेंद पर चौका और छक्का जड़ने के बाद विलियम्स के तरीके से ही अपनी नोटबुक में उनका नाम दर्ज करने का एक्शन किया. विलियम्स भारतीय कप्तान के इस एक्शन के बाद काफी गुस्से में नजर आए.
विराट कोहली ने मैच के बाद दी प्रतिक्रिया
विराट ने कहा, “भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे के दौरान विलियम्स के साथ यह चीजें शुरू हुई. जमैका में खेले गए मुकाबले में सीन विलियम्स ने मुझे आउट करने के बाद अपना एक्शन दोहराया था. मुझे लगा कि मुझे भी अपनी नोटबुक में कुछ लिख लेना चाहिए. जिसके चलते मैच के दौरान मैंने ऐसा किया.”
— Cricketopia (@CricketopiaCom) December 6, 2019
भारतीय कप्तान ने कहा, “मैच के दौरान अंत में सब अच्छा रहा. हमारे बीच में कुछ विवाद देखने का जरूर मिला, लेकिन अंत में सबके चेहरे पर हंसी थी. यही वो चीज है जो हम देखना चाहते हैं. हमारे बीच अच्छा प्रतिस्पधी क्रिकेट हुआ. अंत में हमने हाथ मिलाया. यही क्रिकेट की परिभाषा है. मैच के दौरान दम लगाकर खेलो और विरोधी टीम का सम्मान करो.”