• Home
  • News
  • Ind vs wi kesrick williams took virat kohlis wicket in thiruvananthapuram t20i

विराट का विकेट निकाल केसरिक विलियम्‍स ने मनाया मैदान में जश्‍न लेकिन इस बार..

विराट कोहली ने तिरुवनंतपुरम टी20 मुकाबले में 19 रन की पारी खेली.

Edited By : India.com Staff |Dec 08, 2019, 09:20 PM IST

Published On Dec 08, 2019, 09:20 PM IST

Last UpdatedDec 08, 2019, 09:20 PM IST

भारतीय कप्‍तान विराट कोहली और विंडीज के गेंदबाज केसरिक विलियम्‍स के बीच मैदान की टसल रविवार को तिरुवनंतपुरम टी20 मुकाबले के दौरान भी देखने को मिली. इस बार विलियम्‍स ने बाजी मारी और कप्‍तान कोहली को आउट कर पवेलियन का रास्‍ता दिखाया.

पढ़ें:- शिवम दुबे की विस्‍फोटक पारी से फैन्‍स को आई युवराज सिंह की याद, ट्विटर पर किए मजेदार कमेंट्स

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विराट कोहली 14वें ओवर में आउट हुए. वो विलियम्‍स के स्‍लो गेंद को समझ नहीं पाए और विकेट के पीछे शिमरोन हेटमायर को आसन कैच दे बैठे. विराट का विकेट लेने के बाद विलियम्‍स ने इस बार बेहद सधा हुआ रिएक्‍शन दिया. उन्‍होंने अपनी उंगली हाथ पर रखते हुए विकेट लेने का सेलिब्रेशन किया.

केसरिक विलियम्‍य ने इस बार पहले जैसी गलती नहीं की. उन्‍होंने विराट कोहली से विवाद को आगे बढ़ाने की गलती नहीं की और पर्ची काटने वाले अंदाज में विकेट का जश्‍न बनाने से दूरी बनाए रखी. विराट भी आउट होने के बाद बिना कोई प्रतिक्रिया दिए वापस डगआउट में चल गए.

पढ़ें:- डु प्‍लेसिस का अजीबोगरीब बयान, कहा- हार्डस विलियोन आज नहीं खेल रहे, वो मेरी बहन के साथ….

हैदराबाद टी20 में विराट कोहली और केसरिक विलियम्‍स के बीच विवाद साफ नजर आया था. विलियम्‍स ने विराट को कंधा मारा था, जिसके बाद अंपायर ने दोनों पक्षों को शांत किया. विराट ने इसके बाद विलयम्‍स के ओवर की खूब धुनाई करते हुए उन्‍हीं के पर्ची काटने वाले अंदाज में जश्‍न मनाया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ.

Editor's Pick