ICC विश्व कप: जानें कहां देखें भारत-वेस्टइंडीज मैच

आईसीसी विश्व कप 2019 का 34वां मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाना है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 27, 2019, 08:55 AM IST

Published On Jun 27, 2019, 08:55 AM IST

Last UpdatedJun 27, 2019, 08:55 AM IST

आईसीसी विश्व कप टूर्नामेंट के 34वें मैच में आज विराट कोहली की टीम इंडिया का मुकाबला आज जेसन होल्डर की विंडीज टीम के खिलाफ मैनचेस्टर में होगा।

अब तक खेले पांच लीग मैचों में से चार मैच जीतकर टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस में लगातार बनी हुई है। वहीं छह में से चार मैच हारकर वेस्टइंडीज टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद भारत को बड़े अंतर से हराने पर टिकी हुई है। हालांकि इसके बाद भी उन्हें बाकी टीमों के नतीजे का इंतजार करना होगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source


मैच- भारत बनाम वेस्टइंडीज, 34वां विश्व कप मैच

कहां खेला जाएगा मैच- ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर

मैच का समय- भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे

लाइव प्रसारण- स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी

लाइव स्ट्रीमिंग- हॉटस्टार ऐप


भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), विजय शंकर, एमएस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसजीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, रिषभ पंत, भुवनेश्वर कुमार, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा

वेस्टइंडीज: क्रिस गेल, शाई होप (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर (कप्तान), कार्लोस ब्रैथवेट, एशले नर्स, एविन लुईस, कीमार रोच, शेल्डन कॉटरेल, ओशाने थॉमस, सुनील एम्ब्रिस, फैबियन एलेन , डैरेन ब्रावो, शैनन गेब्रियल

Editor's Pick