- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ind vs wi my batting is not going to change whether it is first inning or second inning says rohit sharma
मेरा खेल नहीं बदलने वाला, चाहे पहले बल्लेबाजी हो या दूसरी: रोहित शर्मा
भारत को बुधवार को तीसरे टी20 मुकाबले में मुंबई में वेस्टइंडीज का सामना करना है.
Published On Dec 10, 2019, 06:32 PM IST
Last UpdatedDec 10, 2019, 06:32 PM IST
भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि उनकी बल्लेबाजी के तरीके में कोई बदलाव नहीं आने वाला है, चाहे वो पहली पारी में बल्लेबाजी करें या दूसरी पारी में. टी20 सीरीज के पहले दो मैचों में रोहित शर्मा का बल्ला शांत रहा है. हैदराबाद में वो रन चेज के दौरान आठ और तिरुवनंतपुरम में पहले बल्लेबाजी के दौरान 15 रन बनाकर आउट हो गए थे.
पढ़ें:- वेस्टइंडीज के कोच फिल सिमंस का कीरोन पोलार्ड को लेकर बड़ा बयान, कहा- मुंबई में…
रोहित शर्मा ने मुंबई टी20 से एक दिन पहले पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, “बल्लेबाजी के लिए आने के बाद शुरुआती कुछ गेंद पर मैं पिच को समझने का प्रयास करता हूं. अगर हमारी टीम पहले बल्लेबाजी कर रही हो तो मैं कुछ बॉल को देखकर यह समझना चाहता हूं कि यहां मैं किस तरह के शॉट खेल सकता हूं.”
“हैदराबाद में जब हम 208 रनाें के लक्ष्य का पीछा कर रहे थे तब भी मैंने कुछ गेंद आराम से खेलकर पिच को पढ़ने का प्रयास किया था. यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि दूसरे छोर पर साथी बल्लेबाज कैसे खेल रहा है. आपको अपने साथी बल्लेबाज के साथ तालमेल करते हुए ही पारी को आगे बढ़ाना होता है.”
पढ़ें:- IND vs WI: चोटिल शिखर की जगह ODI में टीम मैनेजमेंट इन चार युवाओं में से किसी पर खेल सकता है दांव
रोहित शर्मा ने बताया, “हमारा फोकस केवल मुंबई टी20 मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा करने का है. हम अभी टी20 विश्व कप 2020 को नहीं देख रहे हैं. हां, मुझे यह बात बार-बार बताने की जरूरत नहीं है कि हम टी20 विश्व का को देखते हुए ही अपनी टीम को तैयार कर रहे हैं.”
“सभी को पता है कि हम लक्ष्य का पीछा करने में काफी मजबूत हैं. पिछले मैच में भी हमने सही लक्ष्य ही दिया था, लेकिन मैं फिर यही कहूंगा कि हमारे पास नए और युवा खिलाड़ी हैं. अनुभवी और युवा खिलाड़ी मिलकर ही हमारी टीम का नया संयोजन तैयार करेंगे.”