• Home
  • News
  • Ind vs wi tiruvanantpuram t20i weather report light rain possible in 2nd t20i

IND vs WI: तिरुवनंतपुरम टी20 पर बारिश का साया, पिच क्‍यूरेटर का दावा- हम 30 मिनट में....

तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने 1-0 से बढ़त बनाई हुई हैं.

Edited By : India.com Staff |Dec 07, 2019, 08:41 PM IST

Published On Dec 07, 2019, 08:41 PM IST

Last UpdatedDec 07, 2019, 08:41 PM IST

भारतीय टीम को रविवार को तिरुवनंतपुरम (Tiruvanantpuram T20I) में हैदराबाद के खिलाफ दूसरा टी20 मुकाबला खेलना है. इस मैच में टीम इंडिया (Team India) की सीरीज पर कब्‍जा (IND vs WI) करने की ख्‍वाहिश पर पानी फिर सकता है. मौसम विभाग की माने तो मैच के दौरान बारिश होने की संभावना है.

पढ़ें:- Thiruvananthapuram T20I में स्‍थानीय फैन्‍स को इस लोकल ब्‍यॉय के प्‍लेइंग इलेवन में खेलने की उम्‍मीद

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय समयानुसार शाम सात बजे वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरा टी20 मैच शुरू होगा. मौसम विभाग का कहना है कि रविवार शाम से ही तिरुवनंतपुरम के आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान हल्‍की बारिश होने की भी संभावना है. हालांकि बारिश के चलते मैच पूरी तरह धुल जाए, ऐसी संभावना कम ही है.

तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फील्‍ड इंटरनेशनल स्‍टेडियम के पिच क्यूरेटर बीजू ने न्‍यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि बारिश से पैदा होने वाली समस्याओं के बावजूद स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम इतना असरदार है कि ग्राउंड स्टाफ को मैच दोबारा शुरू करने के लिए सिर्फ 30 मिनट चाहिए होंगे.

पढ़ें:- T20I में रोहित हैं शतकों के बादशाह, मैच विनिंग पारी से विराट बने अर्धशतकों के किंग

बीजू ने कहा, “टर्फ के अंदर 3500 पाइप हैं और जैसे ही पानी नीचे जाएगा वैसे ही वो बाहर भी चला जाएगा. अगर कल भी मैच के दौरान बारिश होती है तो हमें मैच को दोबारा शुरू करने के लिए सिर्फ 30 मिनट चाहिए होंगे.”

Editor's Pick