VIDEO: पोलार्ड लगा रहे थे छक्‍के पर छक्‍का, कुलदीप की खराब गेंदबाजी देख मैदान पर ही भड़के विराट

कीरोन पोलार्ड, निकोलस पूरन की तेज पारियों से विंडीज ने आखिरी 10 ओवरों में 117 रन बनाए.

Edited By : India.com Staff |Dec 22, 2019, 06:48 PM IST

Published On Dec 22, 2019, 06:48 PM IST

Last UpdatedDec 22, 2019, 06:48 PM IST

कटक वनडे के दौरान बेहद धीमी शुरुआत के बावजूद वेस्‍टइंडीज ने भारत के सामने 316 रनों का बड़ा लक्ष्‍य रखा. इसके पीछे अंतिम 10 ओवरों में विंडीज के बल्‍लेबाजों द्वारा करीब 12 की औसत से 117 रन ठोकना पड़ा कारण था. गेंदबाजों की काफी धुनाई होता देख भारतीय कप्‍तान इस दौरान मैच के बीच में ही भड़के हुए नजर आए.

पढ़ें:- कोहली-डीविलियर्स का भार कम कर सकते हैं एरोन फिंच: माइक हेसन

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कीरोन पोलार्ड के छक्‍कों से परेशान होकर कप्‍तान कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव पर भड़क गए. यह वाक्‍या 43वें ओवर के दौरान हुआ. कुलदीप यादव के इस ओवर की पहली ही गेंद पर कीरोन पालार्ड ने लंबा छक्‍का लगाया. प्‍लान के मुताबिक लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी नहीं करने के कारण विराट नाराज नजर आए. उन्‍होंने कुलदीप यादव के पास जाकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की.

इस ओवर में कुलदीप यादव ने दो छक्‍के खाए और 16 रन लुटा दिए. मैच के दौरान कुलदीप यादव काफी महंगे साबित हुए. उन्‍होंने अपने 10 ओवरों में 67 रन लुटा दिए. मैच में उन्‍हें कोई विकेट नहीं मिला. वेस्‍टइंडीज ने कीरोन पोलार्ड 74*(51) और निकोलस पूरन 89(64) की अहम पारियों के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में 315/5 रन बनाए.

Editor's Pick