टीम इंडिया के जिम्बाब्वे दौरे को लेकर बड़ा अपडेट, 'Unite8 स्पोर्ट्स' ने खरीदे ब्रॉडकास्ट राइट्स
भारतीय टीम जुलाई में ज़िम्बाब्वे दौरे पर 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है. जिसको लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. ज़िम्बाब्वे सीरीज के ब्रॉडकास्ट राइट्स जी के स्पोर्ट्स चैनल Unite8 स्पोर्ट्स ने खरीद लिया है. फैंस अब इस सीरीज को Unite8 स्पोर्ट्स चैनल पर देख पाएंगे.
Published On Jun 13, 2026, 08:31 PM IST
Last UpdatedJun 13, 2026, 08:31 PM IST
भारतीय टीम अगले महीने ज़िम्बाब्वे दौरे पर होगी. जिसमें टीम 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. क्रिकेट फैंस इस सीरीज का ब्रेसबी से इंतजार कर रहे हैं. ज़िम्बाब्वे सीरीज के ब्रॉडकास्ट राइट्स जी के स्पोर्ट्स चैनल Unite8 स्पोर्ट्स ने खरीद लिया है. इसके पहले चैनल ने फीफा विश्व कप 2026 के राइट्स खरीदे थे. ज़िम्बाब्वे क्रिकेट के साथ यह पार्टनरशिप क्रिकेट और फ़ुटबॉल जैसे प्रमुख खेलों में कंपनी की मौजूदगी को बढ़ाती है. जिसमें IL T20 और आने वाला FIFA World Cup 2026 जैसी प्रॉपर्टीज़ भी शामिल हैं.
कहां देख पाएंगे भारत बनाम ज़िम्बाब्वे सीरीज
भारत और ज़िम्बाब्वे की टी20 सीरीज को फैंस Unite8 Sports 1 और Unite8 Sports 1 HD पर हिंदी में, और Unite8 Sports 2 और Unite8 Sports 2 HD पर अंग्रेज़ी में लाइव देख पाएंगे. इस डेवलपमेंट पर बात करते हुए Zee Entertainment Enterprises Ltd. के Unite8 स्पोर्ट्स के चीफ़ बिज़नेस ऑफ़िसर, भावेश जानवलेकर ने कहा कि हम दर्शकों के लिए भारत का ज़िम्बाब्वे दौरा लाने को लेकर बहुत उत्साहित हैं. क्योंकि हम Unite8 स्पोर्ट्स को प्रीमियम ग्लोबल स्पोर्ट्स के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. यह अधिग्रहण एक विविध स्पोर्ट्स पोर्टफोलियो बनाने की हमारी व्यापक रणनीति को दर्शाता है. हम अपने प्लेटफ़ॉर्म पर शानदार और दिलचस्प स्पोर्ट्स एक्शन पेश करना जारी रखेंगे और ज़िम्बाब्वे क्रिकेट के साथ लंबे समय तक चलने वाली पार्टनरशिप की उम्मीद करते हैं.
पिछली बार भारत ने कब किया था दौरा
भारत ने ज़िम्बाब्वे के साथ पिछली बार साल 2024 में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली थी. जिसमें भारत को पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन आखिरी के 4 मैचों पर टीम इंडिया ने कब्जा किया था.इस सीरीज में शुभमन गिल बतौर कप्तान नजर आए थे. 2 साल के बाद भारत ज़िम्बाब्वे का दौरा करने वाली है. जिसमें कई स्टार खिलाड़ी एक्शन में नजर आ सकते हैं.