add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

INDw vs ENGw: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, देखें दोनों टीमों का प्लेइंग XI

भारत की ओर से युवा बल्लेबाज शैफाली वर्मा आज टेस्ट डेब्यू कर रही हैं. टीम इंडिया 7 साल बाद कोई टेस्ट खेल रही है.

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - June 16, 2021 4:20 PM IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल के मैदान पर टेस्ट मैच खेल रही है. इस टेस्ट में इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है. यह मैच 3 खिलाड़ियों के लिए विशेष मैच है. भारत की युवा बल्लेबाज शैफाली वर्मा और इंग्लैंड की सोफिया डंकली आज इस मैच से अपने टेस्ट करियर का पदार्पण कर रही हैं, वहीं इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट के लिए भी यह ऐतिहासिक लम्हा है, वह आज 100वें इंटरनेशनल मैच में कप्तानी कर रही हैं.

पूरी भारतीय टीम के लिए भी यह लम्हा खास है क्योंकि टीम इंडिया 7 साल बाद कोई टेस्ट मैच खेल रही है. टॉस के बाद भारत की कप्तान मिताली राज ने कहा कि अगर वह यहां टॉस जीतती तो वह भी पहले बल्लेबाजी करने का ही फैसला करतीं. लेकिन अब उनकी टीम चाहेगी कि वह खेल के पहले सत्र में कुछ विकेट निकालकर मेजबान टीम पर दबाव बनाए. इस टेस्ट मैच के लिए नया पिच नहीं दिया गया है बल्कि जिस पिच पर यह मैच खेला जा रहा, उस पर 5 दिन पहले एक टी20 मैच खेला गया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस पर इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने पहले ही नाराजगी जताई थी. हालांकि मिताली राज ने इस सवाल पर कहा, ‘मैदानकर्मियों ने इस पिच को कड़ाई से रोल कर पिच की सतह को सख्त बना दिया है, जिससे अब यह एक ताजा पिच लग रही है.’ उन्होंने कहा कि हमारी टीम यहां 3 तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है, जबकि दो स्पिनर टीम में हैं. अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहीं शैफाली वर्मा किस स्थान पर उतरेंगी. इस पर कप्तान मिताली ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं.

इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने भी टॉस के बाद कहा कि यह पिच अच्छी दिख रही है और अब हम इस पर बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेंगे. बता दें इस टेस्ट मैच की विजेता टीम को 4 अंक मिलेंगे, जबकि ड्रॉ होने पर दोनों टीमों को 2-2 अंक मिलेंगे.

इस मैच में दोनों टीमें:
इंग्लैंड: टैमी बोमॉन्ट, लॉरेन विनफील्ड-हिल, हीटर नाइट (कप्तान), एमी जोंस (विकेटकीपर), नेटाली सीवर, सोफिया डंकली, जॉर्जिया एल्विस, कैथरीन ब्रंट, आन्या श्रबसोल, सोफी एकल्स्टन, केटी क्रॉस.

भारत: स्मृति मांधना, शेफाली वर्मा, पूनम राउत, मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर.