add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Shafali Verma का सभी फॉर्मेट में खेलना फायदेमंद: Mithali Raj

कप्तान मिताली राज ने कहा कि शैफाली की प्रतिभा को समझदारी से तराशने की जरूरत है.

user-circle cricketcountry.com Written by Arun Kumar
Last Published on - May 31, 2021 8:42 PM IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम संपूर्ण दौरे के लिए इंग्लैंड रवाना होने वाली है. यहां पर टीम एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी और भारतीय टीम ने इस दौरे के लिए युवा बल्लेबाज शैफाली वर्मा (Shafali Verma) को तीनों फॉर्मेट के लिए टीम में जगह मिली है. कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) ने इसका स्वागत किया है.

कोविड- 19 महामारी के कारण भारतीय महिला टीम लंबे समय से खेल से दूर थी. हालांकि इस बीच उसने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने घर में घरेलू सीरीज खेली थी, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था. कप्तान मिताली ने कहा कि टीम को जीत की राह पर लौटने के लिए इंग्लैंड का दौरा खास होगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अगले साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड में वनडे वर्ल्ड कप होना है और उसकी तैयारी के लिए यह दौरा अहम है. शैफाली को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे टीम में जगह नहीं मिली थी, जिसकी काफी आलोचना हुई थी.

यहां देखें- जम्मू-कश्मीर के युवा क्रिकेटर मंजूर डार का खास इंटरव्यू

मिताली ने पीटीआई से कहा कि टेस्ट और वनडे टीम में शैफाली को जगह मिलने का फायदा होगा और उसकी प्रतिभा को समझदारी से तराशने की जरूरत है.

उन्होंने कहा, ‘उसका तीनों प्रारूप में खेलना फायदेमंद है. देखना है कि वह किस तरह का प्रदर्शन करती है.’ 17 साल की रिचा घोष के बाद उसी की उम्र की शेफाली को राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है. मिताली का मानना है कि युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलना चाहिए और फॉर्म खराब होने पर उनका साथ देने की जरूरत है.

उन्होंने कहा, ‘अनुभव बांटना एक बात है लेकिन खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मंच मिलना चाहिए ताकि वे अनुभव और खेल की समझ हासिल कर सकें.’

मिताली ने कहा, ‘उन्हें प्रगति के लिए समय देने की जरूरत है. इसके साथ ही नाकाम रहने पर उनका साथ देना सीनियर खिलाड़ी की जिम्मेदारी है. यह एक सफर है और कई बार अपनी जमीन खुद तलाशनी पड़ती है.’