add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

INDw vs ENGw: हार से निराश कप्तान Mithali Raj बोलीं- हमें तीनों विभागों में सुधार की जरूरत

ब्रिस्टल में इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में हार के बात कप्तान मिताली राज ने टीम के लचर प्रदर्शन पर निराशा जताते हुए कही यह बात.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - June 28, 2021 10:18 AM IST

इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच हारने के बाद महिला भारतीय कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) ने कहा कि टीम को बाकी बचे मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना है तो उसे खेल के तीनों विभागों में सुधार करना होगा. रविवार को ब्रिस्टल में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया को 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में कप्तान मिताली ने 72 रन की पारी खेली लेकिन इसके बावजूद टीम 8 विकेट पर 201 रन ही बना पाई.

मैच के बाद मिताली ने कहा, ‘हमें तीनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. हमारे शीर्ष क्रम की पांच बल्लेबाजों को टिककर खेलने की जरूरत है. गेंदबाज लाइन व लेंथ सटीक रख सकते थे. हमें अपनी फील्डिंग पर भी ध्यान देना होगा.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, ‘हमने कई गेंदें खाली जाने दीं. इंग्लैंड के पास अनुभवी गेंदबाज हैं जो जानते हैं कि किस लेंथ पर गेंदबाजी करनी है. हम अगले मैच में बेहतर तैयारी के साथ उतरेंगे.’

मिताली ने 30 जून को टांटन में होने वाले दूसरे वनडे में टीम में बदलाव के संकेत भी दिए. भारतीय कप्तान ने कहा, ‘हमारे तेज गेंदबाजों में केवल झूलन (गोस्वामी) ही प्रभावी रहीं. अगले मैच में हम एक स्पिनर को खिला सकते हैं. बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव कर सकते हैं.’ इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने जीत का श्रेय अपने तेज गेंदबाजों और बल्लेबाजों को दिया.

TRENDING NOW

नाइट ने कहा, ‘कैथरीन (ब्रंट) और आन्या (श्रबसोले) ने नई गेंद से हमें अच्छी शुरुआत दिलाई. भारत घर पर धीमी विकेटों पर खेलता है इसलिए शॉर्ट पिच गेंदें खेलने में उन्हें मुश्किल होती है. कैथरीन और शेफाली की टक्कर देखने में मुझे बहुत मजा आता है. यह एक अच्छी विकेट थी. गेंदबाज़ों के लिए सीम मूवमेंट थी और बल्लेबाजी आसान थी.’

उन्होंने कहा, ‘टैमी न्यूज़ीलैंड के दौरे से अपने फॉर्म को बरकरार रखते हुए कमाल की बल्लेबाज़ी कर रही हैं. सोफी एक्लेस्टोन और सराह ग्लेन की युवा जोड़ी रन रोकते हुए विकेट चटकाती है और हमें मैच जिताती है.’ ब्यूमोंट को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.