सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाला देश बना भारत

धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे के साथ ही टीम इंडिया ने 900 वनडे मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 16, 2016, 06:58 PM IST

Published On Oct 16, 2016, 06:58 PM IST

Last UpdatedOct 16, 2016, 06:58 PM IST

भारतीय टीम © Getty Images
भारतीय टीम © Getty Images

हाल ही में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच के साथ ही टेस्ट करियर का 500 टेस्ट मैच खेला था। जिसमें टीम इंडिया को एक बड़ी जीत हासिल हुई थी। धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे के साथ ही टीम इंडिया ने 900 वनडे मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। साल 1971 से शुरू वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा वनडे खेलने का रिकॉर्ड भी टीम इंडिया के नाम ही है। टीम इंडिया के अलावा अन्य स्थानों पर क्रमशः ऑस्ट्रेलिया(888 वनडे), पाकिस्तान(866), श्रीलंका(777), वेस्टइंडीज(744), न्यूजीलैंड(704), इंग्लैंड(677), और दक्षिण अफ्रीका(564) हैं।  भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला वनडे, लाइव स्कोरकार्ड जानने के लिए क्लिक करें…

इसके अलावा सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाला देश 976 टेस्ट मैचों के साथ इंग्लैंड है। वहीं पाकिस्तान सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाला देश है। पाकिस्तान ने अब तक कुल 110 टी20 मैच खेले हैं। भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। सचिन ने साल 1989 से 2012 तक वनडे क्रिकेट खेली और इस दौरान उन्होंने 463 मैच खेलते हुए 18,426 रन बनाए। सचिन ने अपने वनडे करियर में कुल 49 शतक और 96 अर्धशतक जमाए। सचिन ने अपना अंतिम वनडे मैच साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में खेला था। इस मैच में उन्होंने शानदार 48 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का जमाया था। इस मैच को टीम इंडिया ने 330 रन बनाकर 6 विकेट से जीत लिया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीम इंडिया अपने 900वें वनडे में जीत की ओर बढ़ रही है। आज मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 190 रनों पर ऑलआउट कर दिया और खबर लिखे जाने तक 20 ओवरों में 3 विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। यहां से टीम इंडिया को जीत साफ नजर आ रही है।

Editor's Pick