IND VS WI: क्लीन स्वीप से 58 रन दूर है टीम इंडिया, चौथे दिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने दिखाया दम

वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 390 रन बनाकर भारत के सामने 121 रन का लक्ष्य रखा, भारत ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 63 रन बनाए हैं.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Oct 13, 2025, 05:28 PM IST

Published On Oct 13, 2025, 05:28 PM IST

Last UpdatedOct 13, 2025, 05:28 PM IST

Team India

Team India

IND VS WI 2nd Test: वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में अच्छी चुनौती पेश की लेकिन यह पर्याप्त नहीं था क्योंकि भारत को दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच को जीतने और सीरीज में क्लीन स्वीप करने के लिए अब केवल 58 रन की जरूरत है. वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 390 रन बनाकर भारत के सामने 121 रन का लक्ष्य रखा, भारत ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 63 रन बनाए हैं.

अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच को पारी और 140 रन के अंतर से जीतने वाले भारत ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 518 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 248 रन ही बना पाई थी और उसे फॉलोऑन करना पड़ा था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चौथे दिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने दिखाया दम

जॉन कैम्पबेल (199 गेंदों पर 115 रन) और शाई होप (214 गेंदों पर 103 रन) ने तीसरे विकेट के लिए 177 रन जोड़कर संघर्ष करने का जज्बा दिखाया। लेकिन अगर मैच पांचवें दिन में चला गया तो उसका श्रेय जस्टिन ग्रीवस (नाबाद 50) और जेडन सील्स (32) को जाता है जिन्होंने दसवें विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी की. भारत ने 80 ओवर के बाद नई गेंद ली, इसके बाद वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की कमजोरी खुलकर सामने आ गई, भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने तीन-तीन, मोहम्मद सिराज ने दो तथा रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट लिया.

भारत ने दूसरी पारी में गंवाया जायसवाल का विकेट

छोटे लक्ष्य के सामने भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहली पारी में 175 रन बनाने वाले यशस्वी जयसवाल (08) का विकेट जल्दी गंवा दिया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने जोमेल वारिकन की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर आसान कैच दिया. इसके बाद केएल राहुल (नाबाद 25) और आर साईं सुदर्शन (नाबाद 30) ने कोई झटका नहीं लगने दिया जिससे भारत ने एक और बड़ी जीत सुनिश्चित कर दी.

इससे पहले वेस्टइंडीज ने सुबह अपनी दूसरी पारी दो विकेट पर 173 रन से आगे बढ़ाई. कैम्पबेल ने जडेजा की गेंद पर काउ कॉर्नर पर स्लॉग स्वीप से छक्का लगाकर 25वें टेस्ट मैच में अपना पहला शतक पूरा किया. इसके बाद वह गलत शॉट का चयन करके पवेलियन लौटे. ऐसी पिच पर जहां बाएं हाथ के स्पिनरों की अधिकांश गेंदें लेग-मिडिल लाइन पर डाली जा रही थीं, कैम्पबेल ने रिवर्स स्वीप करने का प्रयास किया और डीआरएस ने उन्हें पगबाधा करार दे दिया.

कैंपबेल का आउट होना भी ज़्यादा मायने नहीं रखता क्योंकि कप्तान रोस्टन चेज़ (40) और होप चौथे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी के दौरान सहज दिखे. शाई होप ने भी शतक जड़ा. भारत ने जब नई गेंद ली तो उसके बाद वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की कलई खुल गई. सिराज ने होप की पारी का अंत किया जबकि कुलदीप ने भी जल्दी-जल्दी तीन विकेट लिए, इनमें चेज़ का विकेट भी शामिल था, चेज के आउट होने के साथ ही वेस्टइंडीज़ की हार लगभग तय हो गई.

Editor's Pick