भारत ए ने बांग्लादेश ए को रौंदा, पारी और 123 रन से दर्ज की जीत

दूसरे टेस्ट में पहली पारी में 310 रन से पिछड़ने वाली बांग्लादेश ए टीम दूसरी पारी में 79.5 ओवर में 187 रन पर आउट हो गई

Edited By : Akhilesh Tripathi |Dec 09, 2022, 07:33 PM IST

Published On Dec 09, 2022, 07:33 PM IST

Last UpdatedDec 09, 2022, 07:33 PM IST

Ind A vs ban A

Ind A vs ban A (Photo-BCCI Twitter)

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में भले ही हार का सामना करना पड़ा, मगर अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी वाली भारत ए की टीम ने बांग्लादेश ए को उसके घर में पटखनी दी. बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार के छह विकेट की मदद से भारत ए ने दूसरे और आखिरी ‘टेस्ट’ में बांग्लादेश ए को एक पारी और 123 रन से हरा दिया. इस प्रदर्शन के साथ ही सौरभ ने बांग्लादेश के खिलाफ 14 दिसंबर से शुरू हो रही श्रृंखला के लिये भारतीय टेस्ट टीम में रविंद्र जडेजा की जगह लेने का दावा भी पुख्ता कर लिया. भारत ए और बांग्लादेश ए के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था, दूसरे मैच में जीत के साथ भारत ए ने सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है.

दूसरे टेस्ट में पहली पारी में 310 रन से पिछड़ने वाली बांग्लादेश ए टीम दूसरी पारी में 79.5 ओवर में 187 रन पर आउट हो गई. पहली पारी में बांग्लादेश के 252 रन के जवाब में भारत ए ने 562 रन बनाये थे जिसमें अभिमन्यु ईश्वरन के 157 रन शामिल हैं. ड्रॉ रहे पहले ‘टेस्ट ’ में पांच विकेट लेने वाले सौरभ ने 30 ओवर में 74 रन देकर छह विकेट चटकाये ।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बांग्लादेश ए को तीसरे सत्र में विकेट गंवाये बिना ड्रॉ की उम्मीद थी क्योंकि पूर्व कप्तान मोमिनुल हक क्रीज पर थे । वह हालांकि छह रन बनाकर विकेटकीपर कोना भरत की कुशल स्टम्पिंग का शिकार हो गए. सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम (नाबाद 93) अकेले किला लड़ाते रहे और शहादत हुसैन (29) के साथ 54 रन की साझेदारी भी की. सौरभ ने इस साझेदारी को तोड़ा और यश धुल ने कैच लपका. नवदीप सैनी ने 16 ओवर में 54 रन देकर दो विकेट लिये. वहीं उमेश यादव ने 15.5 ओवर में 34 रन देकर दो विकेट चटकाये.

इनपुट- आईएएनएस

Editor's Pick