Emerging Asia Cup: इंडिया-ए ने नेपाल को दी शिकस्त, अभिषेक शर्मा बने जीत के हीरो

मैन ऑफ द मैच अभिषेक ने 69 गेंद की पारी में 12 चौके और दो छक्के जड़े जबकि सुदर्शन ने 52 गेंद की नाबाद पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया.

Edited By : Vanson Soral |Jul 17, 2023, 10:01 PM IST

Published On Jul 17, 2023, 10:01 PM IST

Last UpdatedJul 17, 2023, 10:01 PM IST

IND A vs NEP A

pic credit- BCCI

कोलंबो। सलामी बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा (87) और साई सुदर्शन (नाबाद 58) की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 19 ओवर में 139 रन की साझेदारी के दम पर भारत ए ने सोमवार को यहां एसीसी (एशियाई क्रिकेट परिसंघ) पुरुष एमर्जिंग कप के अपने दूसरे मैच में नेपाल को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी.

नेपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उसकी पूरी टीम 39.2 ओवर में 167 रन पर आउट हो गयी. भारत ने महज 22.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर सेमीफाइनल का टिकट पक्का लिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्तान से अगला मुकाबला

टीम ने ग्रुप चरण के अपने पहले मुकाबले में यूएई को आठ विकेट से हराया था. अब उसका सामना ग्रुप के आखिरी मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ए से बुधवार को होगा.

मैन ऑफ द मैच अभिषेक ने 69 गेंद की पारी में 12 चौके और दो छक्के जड़े जबकि सुदर्शन ने 52 गेंद की नाबाद पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया. टीम के लिए विजयी छक्का लगाने वाले ध्रुव जुरेल ने 12 गेंद में नाबाद 21 रन का योगदान दिया.

हंगरगेकर ने बरपाया गेंद से कहर

इससे पहले राजवर्धन हंगरगेकर (25 रन पर तीन विकेट) और हर्षित राणा (16 रन पर दो विकेट) की तेज गेंदबाजी के आगे नेपाल की आधी टीम 10 ओवर में 37 रन पर पवेलियन लौट गयी. कप्तान रोहित पौडेल ने 85 गेंद में 65 रन बनाने के साथ सातवें विकेट के लिए गुलशन झा (38) के साथ 54 रन की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 167 रन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया.

स्पिनर निशांत सिंधू (14 रन पर चार विकेट) ने नेपाल के आखिरी चार विकेट चटकाये जबकि मानव सुतार को भी एक सफलता मिली. दिन के एक अन्य मैच में पाकिस्तान ए ने यूएई ए को 184 रन से हराया. पाकिस्तान ए की टीम भी दो मैचों दो जीत के बाद सेमीफाइनल में पहुंच गयी है.

इनपुट- भाषा

Editor's Pick