- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India A beat Newzealand A by 113 runs in third unofficial Test clinch series
इंडिया ए ने सीरीज पर किया कब्जा, न्यूजीलैंड ए को 113 रन से हराया
इंडिया ए ने न्यूजीलैंड ए के सामने जीत के लिये 416 रन का लक्ष्य रखा था, जो कार्टर के शतक के बावजूद न्यूजीलैंड ए की टीम दूसरी पारी में 302 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.
Published On Sep 18, 2022, 05:43 PM IST
Last UpdatedSep 18, 2022, 05:43 PM IST
India A (Photo-Twitter)
इंडिया ए ने तीसरे अनऑफिसियल टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ए को 113 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है. सीरीज के पहले दो मैच ड्रॉ रहे थे, तीसरे मैच में जीत दर्ज कर इंडिया ए ने सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया. इंडिया ए ने न्यूजीलैंड ए के सामने जीत के लिये 416 रन का लक्ष्य रखा था, जो कार्टर के शतक के बावजूद न्यूजीलैंड ए की टीम दूसरी पारी में 302 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इंडिया ए के लिये दूसरी पारी में सौरभ कुमार ने पांच विकेट लिए.
इंडिया ए ने ऋतुराज गायकवाड़ (108 रन) के शतक और उपेंद्र यादव के अर्धशतक (76 रन) की बदौलत पहली पारी में 293 रन बनाए थे, इंडिया ए की पहली पारी के जवाब में न्यूजीलैंड ए की टीम 237 रन ही बना सकी थी. पहली पारी में इंडिया ए के लिए सौरभ कुमार ने चार और राहुल चाहर ने तीन विकेट लिए थे.
दूसरी पारी में इंडिया ए ने सात विकेट पर 359 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. दूसरी पारी में रजत पाटीदार ने नाबाद 109 रन बनाए. पहली पारी में शतक लगाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ शतक से चूक गए और 94 रन की पारी खेलकर आउट हो गए. सरफराज खान ने 63 रन और कप्तान प्रियंक पांचाल ने 62 रन का योगदान दिया. पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर इंडिया ए ने न्यूजीलैंड ए के सामने जीत के लिए 416 रन का टारगेट रखा. खेल के आखिरी दिन न्यूजीलैंड ए की टीम 302 रन पर ढेर हो गई. जो कार्टर ने 111 रन की पारी खेली. सौरभ कुमार ने पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, वहीं सरफराज खान को दो सफलता मिली.
अब वनडे सीरीज में भिड़ेगीं दोनों टीमें:
टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मैच 22 सितंबर को खेला जाएगा. इंडिया ए टीम की कमान संजू सैमसन के हाथों में है.