के एल राहुल के फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं इंडिया ए टीम के कोच द्रविड़

राहुल ने भारत ए के लिए वापसी करते हुए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ तीन वनडे मैचों में 13, 42 और 0 रन बनाए।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 31, 2019, 09:58 PM IST

Published On Jan 31, 2019, 09:58 PM IST

Last UpdatedJan 31, 2019, 09:58 PM IST

KL-RAHUL @IANS (file image)

इंडिया ए क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि वह निलंबन के बाद वापसी कर रहे केएल राहुल के फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं है क्योंकि उन्हें उसके हुनर पर पूरा भरोसा है।

पढ़ें: द्रविड़ बोले-भारत विश्व कप का दावेदार, सही समय पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की जताई उम्‍मीद

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

राहुल पर एक टीवी शो के दौरान महिला विरोधी बयानबाजी के कारण प्रतिबंध लगा दिया गया था जिसे बाद में हटा दिया गया।

पढ़ें: गेंदबाजी एक्‍शन के पुनर्मूल्यांकन को भारत आएंगे श्रीलंकाई स्पिनर अकिला

राहुल ने भारत ए के लिए वापसी करते हुए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ तीन वनडे मैचों में 13, 42 और 0 रन बनाए।

द्रविड़ ने कहा, ‘मुझे उसकी काबिलियत पर कोई संदेह नहीं है। वह चार दिवसीय मैच खेल रहे हैं। उन्‍होंने साबित किया है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीनों प्रारूपों में वह कामयाब हो सकते हैं।’

बकौल द्रविड़, ‘उन्‍होंने टी20, वनडे और टेस्ट में शतक लगाए हैं और बहुत कम बल्लेबाजों का ऐसा रिकॉर्ड है। मैं उसके फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हूं।’

केएल राहुल और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को एक टीवी कार्यक्रम में महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण भारतीय टीम से सस्पेंड कर दिया गया था। इस वजह से दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे।

(इनपुट-भाषा)

Editor's Pick