समझाने के बाद भी नहीं माने विपराज निगम, गलती पर की गलती, भारत को हुआ 10 रन का नुकसान

अंपायर ने विपराज को समझाया. लेकिन वह नहीं माने और उस गलती को दोहरा दिया. भार को उसका एक बार खामियाजा भुगतना पड़ा. हद तो तब हो गई जब निगम ने एक बार फिर वही गलती की और टीम इंडिया को कुल 10 रन का नुकसान हो गया.

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 15, 2026, 03:32 PM IST

Published On Jun 15, 2026, 03:32 PM IST

Last UpdatedJun 15, 2026, 03:32 PM IST

श्रीलंका ए के खिलाफ खेले जा रहे मैच में भारत ए को 10 रन की पेनाल्टी मिली. सोमवार, 15 जून को दाम्बुला में खेला जा रहे मैच में टीम इंडिया को एक ही बल्लेबाज की गलतियों का खामियाजा दो बार भुगतना पड़ा. निगम एक नहीं बल्कि दो बार पिच पर दौड़ रहे थे. और इसी वजह से टीम पर यह जुर्माना लगा. विपराज निगम को पहले इसके लिए चेताया गया लेकिन जब एक बार वॉर्निंग के बाद भी वह पिच पर दौड़े तब अंपायर ने यह ऐक्शन लिया.

ऑन फील्ड अंपायरों प्रगीत रामबुकवेला और शांता फोंसेका ने आधिकारिक रूप से 34वें और 37वें ओवर में ये पेनाल्टी लगाई. दूसरी बार जब पेनाल्टी लगी तब निगम गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन पर खेलकर रन के लिए दौड़े थे. लेकिन नॉन-स्ट्राइकर सूर्यांश शेगडे ने उन्हें लौटा दिया. वापस स्ट्राइक-ऐंड पर जाने के प्रयास में विपराज निगम पिच के सुरक्षित एरिया में दौड़ने लगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दो ओवर पहले भी विपराज निगम ने ऐसा किया था. इससे पहले हालांकि अंपायर उन्हें चेतावनी दे चुके थे. लेकिन विपराज निगम नहीं सुधरे. पहली बार ऐसा करने पर अंपायर की ओर से पांच रन की पेनाल्टी लगाई गई. इसका अर्थ यह हुआ कि श्रीलंका ए ने अपनी पारी की शुरुआत जब की तब उनका स्कोर बिना गेंद फेंके 10 रन था.

हालांकि निगम ने भारत के लिए उपयोगी पारी खेली. उन्होंने शेगडे के साथ मिलकर 8वें विकेट के लिए 104 रन जोड़े. भारतीय टीम 143 रन पर सात विकेट खोकर संकट में थी. लेकिन यहां से इन दोनों की साझेदारी ने भारतीय टीम को मुश्किल से निकाला. शेगडे ने 66 गेंद पर 72 रन बनाए. वहीं निगम 49 गेंद पर 51 रन बनाकर रनआउट हुए. भारत ए की पूरी टीम 265 रन पर आउट हो गई.

इससे पहले, 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए. आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वैभव ने इस मैच में सिर्फ 21 रन की पारी खेली. इससे पहले श्रीलंका ए के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने 14 और अफगानिस्तान के खिलाफ 44 रन की पारी खेली थी.

सोमवार की अपनी पारी में उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया. उनसे आज बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन बाएं हाथ का यह बल्लेबाज उन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा. वहीं रुतुराज गायकवाड़ ने 37 और कप्तान तिलक वर्मा ने 23 रन की पारी खेली. वर्मा ने अपनी पारी में तीन चौके लगाए. श्रीलंका ए की ओर से विजयकांत और मोहम्मद शिराज ने तीन-तीन विकेट लिए. वहीं कप्तान सहान आर्चचिंगे , कुगातास मथुलन और वनुजा सहान ने एक-एक विकेट हासिल लिया.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick