• Home
  • News
  • India A pull off a heist in Dambulla after Ruturaj Gaikwad’s hundred

IND A VS SL A: सांसें रोक देने वाले मुकाबले में जीता भारत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

इंडिया ए ने त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका ए को 8 रन से हरा दिया है. जिसमें ऋतुराज गायकवाड़ और अरशद खान ने अहम भूमिका निभाई. इंडिया ए अब अपना अगला मैच अफगानिस्तान ए के खिलाफ 11 जून को खेलेगी.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Jun 09, 2026, 06:53 PM IST

Published On Jun 09, 2026, 06:53 PM IST

Last UpdatedJun 09, 2026, 06:53 PM IST

श्रीलंका में खेले जा रहे ट्राई सीरीज के पहले मैच में इंडिया ए ने रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल कर ली है. इंडिया ए ने श्रीलंका ए को 8 रन से हरा दिया. भारतीय टीम ने श्रीलंका को जीत के लिए 278 रन का लक्ष्य दिया था. जिसका पीछा करते हुए श्रीलंका 269 रन पर सिमट गई और 8 रन से मैच हार गई. एक समय ऐसा लग रहा था कि श्रीलंका बड़ी आसानी से मैच अपने नाम कर लेगी. लेकिन आखिरी के ओवरों में अरशद खान और अंशुल कंबोज ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. अरशद ने 49वें ओवर में 3 विकेट लेकर जीत टीम इंडिया की झोली में डाल दी.

ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा तूफानी शतक

इंडिया ए टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 277 रन बनाए थे. भारतीय टीम की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक लगाया. गायकवाड़ ने 114 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली. उन्होंने इस पारी में 3 छक्के और 6 चौके लगाए. इसके अलावा कप्तान तिलक वर्मा ने 97 गेंदों पर 1 छक्का और 2 चौके की मदद से 60 रन की पारी खेली. प्रियांश आर्य ने 32, आयुष बडोनी ने 24 और सुर्यांश शेड्गे ने नाबाद 26 रन बनाए थे. वहीं श्रीलंका की तरफ से तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किए. जबकि वानुजा सहान, गरुका संकेत, चमिका करुणारत्ने को 1-1 सफलता मिली.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रोमांचक मैच में मिली श्रीलंका को हार

श्रीलंका की तरफ से पारी की शुरुआत निरोशन डिकवेला और अविष्का फर्नांडो ने की. दोनों ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दी. 93 के स्कोर पर अविष्का 59 गेंद पर 45 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद 99 के स्कोर पर निरोशन के रूप में श्रीलंका को दूसरा झटका लगा. निरोशन 45 गेंदों पर 47 रन बनाकर आउट हुए. 109 पर श्रीलंका को तीसरा झटका भी लगा. जब नुवानीडू फर्नांडो 8 रन बनाकर आउट हुए.

सदीरा समरविक्रमा और कप्तान साहन अराचिगे ने चौथे विकेट के लिए 78 रन जोड़कर मैच में श्रीलंका की फिर वापसी कराई. समरविक्रमा ने 46 रन बनाए और चौथे विकेट के रूप में 187 के स्कोर पर आउट हुए. इसके बाद विकेटों के गिरने का क्रम लगातार जारी रहा. लेकिन कप्तान अराचिगे ने एक छोर थामे रखा और बेहतरीन अर्धशतक लगाया. सातवें विकेट के रूप में आउट होने से पहले कप्तान ने 72 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली. उनका विकेट जब गिरा, उस समय श्रीलंका को मात्र 16 रन की आवश्यकता थी. कप्तान अराचिगे का विकेट गिरते ही श्रीलंकाई बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और 48.5 ओवर में 269 रन पर सिमट गई और 8 रन से हार गई. भारत की तरफ से आयुष बडोनी, अनुकूल रॉय, अरशद खान और विपराज निगम ने 2-2 विकेट लिए. अंशुल कंबोज को एक विकेट मिला.

Editor's Pick