• Home
  • News
  • India A series may give Karun Nair a chance to comeback

टीम से बाहर हुए करुण नायर इस सीरीज में खेलकर कर सकते हैं वापसी

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टेस्‍ट टीम में करुण नायर को जगह नहीं दी गई है।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 02, 2018, 05:28 PM IST

Published On Oct 02, 2018, 05:28 PM IST

Last UpdatedOct 02, 2018, 05:28 PM IST

Karun Nair © IANS

Karun Nair © IANS

इंग्‍लैंड दौरे पर टीम इंडिया का हिस्‍सा रहे करुण नायर को एक भी टेस्‍ट मैच में प्‍लेइंग इलेवन में शामिल होने का मौका नहीं मिला। उम्‍मीद की जा रही थी कि वेस्‍टइंडीज के भारत दौरे पर 26 वर्षीय करुण नायर को मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। वेस्‍टइंडीज और बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन के बीच दो दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेला गया, जिसमें करुण नायर को टीम का कप्‍तान बनाया गया था। ऐसे में नायर उम्‍मीद कर रहे होंगे कि टीम मैनेजमेंट उन्‍हें इस तरह बाहर का रास्‍ता नहीं दिखाएगे।

हनुमा विहारी और पृथ्‍वी शॉ को टीम में जगह दी गई है। इंडिया ए की टीम को नवंबर में न्‍यूजीलैंड का दौरा करना है, जहां मेजबान टीम के खिलाफ तीन टेस्‍ट मैच खेले जाएंगे। पृथ्‍वी और हनुमा विहारी के टीम इंडिया में आने के बाद अब इंडिया ए करुण नायर को जगह मिल सकती है

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीम इंडिया से करुण नायर के अलावा मुरली विजय को भी बाहर का रास्‍ता दिखाया गया है। उम्‍मीद की जा रही है कि विजय और नायर न्‍यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का हिस्‍सा होंगे। ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्‍ट सीरीज की शुरुआत छह दिसंबर से होगी। ऐसे में करुण नायर और मुरली विजय इंडिया ए के लिए खेलते हुए अच्‍छा प्रदर्शन कर टीम में जगह बनाने का प्रयास जरूर करेंगे।

मुरली विजय इंग्‍लैंड दौरे पर फ्लॉप रहे थे। लॉर्ड्स टेस्‍ट की दोनों पारियों में वो अपना खाता तक नहीं खोल पाए। हालांकि इसके बाद एसेक्‍स के लिए काउंटी क्रिकेट खेलते हुए विजय ने एक शतक और तीन अर्धशतकीय पारी खेली थी।

मुख्‍य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने पीटीआई से बातचीत के दौरान कहा, “वेस्‍टइंडीज के खिलाफ मौका नहीं दिए जाने का निर्णय लेने के बाद मैंने करुण नायर से निजी तौर पर बातचीत की। मैंने उन्‍हें बताया कि किस तरह वो एक बार फिर टीम में वापसी कर सकते हैं।”

Editor's Pick