ऑस्ट्रेलिया के 416 रन के जवाब में भारत ने दिया मजबूत जवाब, अय्यर पर होगी नजरें
ऑस्ट्रेलिया ए के मजबूत 416 रन के जवाब में भारतीय टीम ने मजबूत शुरुआत कर ली है.
Published On Sep 17, 2025, 08:59 PM IST
Last UpdatedSep 17, 2025, 08:59 PM IST
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया ए टीमों के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे अनाधिकृत टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 116 रन बना लिए थे.
भारतीय टीम की तरफ से पारी की शुरुआत अभिमन्यु ईश्वरन और नारायण जगदीसन ने की थी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 88 रन जोड़े. ईश्वरन 58 गेंद पर 44 रन बनाकर आउट हुए. खेल समाप्त होने के समय जगदीसन 95 गेंद पर 1 छक्का और 5 चौके की मदद से 50 और साई सुदर्शन 27 गेंद पर 20 रन बनाकर खेल रहे थे. भारतीय टीम पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया से अभी 416 रन पीछे है.
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ए ने अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 532 रन बनाकर घोषित की थी. ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जोश फिलिप ने शतक लगाया. कोंस्टास ने 144 गेंद पर 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 109 रन की पारी खेली. फिलिप महज 87 गेंद पर 4 छक्के और 18 चौके की मदद से 123 रन बनाकर नाबाद रहे.
इसके अलावा सलामी बल्लेबाज कैंपबेल केलावे ने 97 गेंद पर 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 88, कूपर कोनोली ने 84 गेंद पर 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 70 और लियाम स्कट ने 122 गेंद पर 2 छक्के और 8 चौके की मदद से 81 रन की पारी खेली. जेवियर बार्टलेट 24 गेंद पर 39 रन बनाकर नाबाद रहे. बार्टलेट ने 5 चौके और 2 छक्के लगाए.
तीसरे दिन का जब खेला शुरू होगा तो नारायण जगदीसन के अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर पर सबकी नजर रहेगी. वनडे के बाद अय्यर टेस्ट फॉर्मेट में वापसी करने की कोशिश कर रहे हैं. उनके लिए गुरुवार का दिन बेहद अहम होगा.