- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India A vs New Zealand A, 2nd unofficial Test: Second day washed out with rain
भारत ए-न्यूजीलैंड ए, दूसरे अनाधिकृत टेस्ट का दूसरा दिन बारिश के चलते धुला
दूसरे अनाधिकृत टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ए ने 221/5 का स्कोर बनाया।
Published On Nov 24, 2018, 03:43 PM IST
Last UpdatedNov 24, 2018, 03:43 PM IST
Mohammed Siraj (IANS)
भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीचचल रहे दूसरे चार दिवसीय अनाधिकृत टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शनिवार को बारिश और गीली आउटफील्ड के चलते नहीं खेला जा सका।
सुबह से ही बारिश होने के कारण दूसरे दिन का खेल संभव नहीं हो पाया। बाद में आउटफील्ड गीली होने की वजह से अंपायर क्रिस ब्राउन और एश्ले मेहरोत्रा ने चाय के विश्राम के बाद दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा कर दी।
मैच का शुरुआत में टीम इंडिया के कप्तान करुण नायर ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ए को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ए टीम ने मैच के पहले दिन पांच विकेट पर 221 रन बनाए थे। कप्तान विलियम ब्रायन यंग 117 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मैच के पहले दिन सलामी बल्लेबाजी करने आए हेमिश रदरफोर्ड तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की गेंद हेलमेट लगने के बाद रिटायर हर्ट होकर मैदान से लौट गए।