दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट: पहले दिन इंडिया ए के रजनीश गुरबानी, मोहम्मद सिराज ने झटके विकेट

न्यूजीलैंड ए टीम ने कप्तान विलियम यंग की नाबाद 117 रनों की पारी की मदद से पहले दिन 221/5 का स्कोर बनाया।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 23, 2018, 12:03 PM IST

Published On Nov 23, 2018, 12:03 PM IST

Last UpdatedNov 23, 2018, 12:03 PM IST

Rajneesh Gurbani © IANS

कप्तान विलियम यंग के शानदार शतक की मदद से न्यूजीलैंड ए ने भारत ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट के पहले दिन पांच विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से तेज गेंदबाजों का दिन रहा। रजनीश गुरबानी और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट लिए। वहीं नवदीप सैनी को एक विकेट मिला।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड के ओर से पारी की शुरुआत करने आए विल यंग और हेमिश रदरफोर्ड ने पारी की शुरुआत की। 9 रन बनाने के बाद सिराज की गेंद रदरफोर्ड के हेलमेट पर जाकर लगी। जिसके बाद बल्लेबाज को मैदान से बाहर ले जाया गया। रदरफोर्ड 9 के स्कोर पर रिटायर हर्ट हो गए। रदरफोर्ड को कल सुबह डॉक्टर के पास ले जाया जाएगा, जिसके बाद उनके बाकी के मैच में हिस्सा लेने का फैसला होगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रदरफोर्ड के पवेलियन लौटने के बाद कप्तान यंग ने एक तरफा पारी खेलते हुए 266 गेंदो पर 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 117 रन जड़ दिए। जिसकी मदद से दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने पांच विकेट खोकर 221 रन जोड़ लिए थे।

Editor's Pick