रविवार को होगा फाइनल- क्या फिर होगा भारत और पाकिस्तान का मुकाबला, संयोग देखिए
रविवार को होगा फाइनल- क्या फिर होगा भारत और पाकिस्तान का मुकाबला, संयोग देखिए
राइजिंग स्टार्स एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल में एक बार फिर मुकाबला हो सकता है. और यहां भारत के पास लीग स्टेज का बदला लेने का मौका होगा.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - November 19, 2025 6:51 PM IST
India A
Asia Cup Rising Stars 2025 Semifinal: मंगलवार को ओमान को हराकर भारतीय टीम ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली. ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान की टीमों ने अंतिम चार में जगह बनाई है. और अब अगर सब सही रहा तो फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो सकता है. ग्रुप बी से पाकिस्तान ने सबसे पहले सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. और मंगलवार को भारत इस ग्रुप से नॉक-आउट में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी.
पाकिस्तान की टीम ने ग्रुप स्टेज पर अपने तीनों मैच जीते हैं. जबकि भारत ने दो मैच जीते हैं. भारत को पाकिस्तान के हाथों हार मिली थी. भारत और फैंस की उम्मीद होगी कि पाकिस्तान से फाइनल में आमना-सामना हो, जिसमें टीम इंडिया जीत हासिल करे. लेकिन इसके लिए जरूरी होगा कि दोनों टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल मैच जीतें.
Add Cricket Country as a Preferred Source
अब ग्रुप एक के दो मैचों, जो आज 19 नवंबर को खेले जाएंगे, के बाद यह तय हो जाएगा कि इस ग्रुप से कौन सी दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. ग्रुप ए में चोटी पर रहने वाली टीम का मुकाबला भारत से होगा. वहीं दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम से पाकिस्तान भिड़ेगा. इसमें पहला मैच श्रीलंका ए और बांग्लादेश ए के बीच होगा. वहीं दूसरा मैच हॉन्ग कॉन्ग और अफगानिस्तान ए के बीच होगा.
बांग्लादेश ए और श्रीलंका के बीच टीम से तय होगा कि कौन सी टीम सेमीफाइनल मैच खेलेगी. अगर बांगलादेश को जीत मिलती है तो वह सीधा सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. लेकिन उसकी टीम अगर हार गई तो बात नेट रनरेट पर आ जाएगी. हालांकि इस आधार पर भी देखें तो फिलहाल बांग्लादेश का पलड़ा भारी है. और ऐसे में लग रहा है कि बांग्लादेश सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. बांग्लादेश ने दोनों मैच जीते हैं और उसके चार अंक है. उसका नेट रनरेट 4.079 है. वहीं श्रीलंका ने एक मैच गंवाया है. और दो मैचो में उसके दो अंक हैं. उसका नेट रनरेट 1.341 है.
दूसरे मैच में अफगानिस्तान ए और हॉन्ग कॉन्ग का सामना होगा. यहां अफगानिस्तान के भी दो मैचों में दो अंक हैं लेकिन उसका रनरेट -1.182 है. वहीं हॉन्ग कॉन्ग दोनों मैच गंवा चुका है और वह सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुका है. अफगानिस्तान को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे न सिर्फ हॉन्ग कॉन्ग पर बड़ी जीत हासिल करनी होगी बल्कि श्रीलंका के हार की भी उम्मीद करनी होगी. तभी वह अंतिम चार में पहुंच पाएगा.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.