This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IND-A vs PAK-A: भारत-पाकिस्तान जंग के लिए तैयार, कब; कहां और कैसे देखें मुकाबला
इमर्जिंग एशिया कप में इंडिया-ए और पाकिस्तान-ए सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुकी है. दोनों टीमें अब अपने तीसरे मुकाबलें में आमने-सामने होंगी.
Written by Vanson Soral
Last Updated on - July 18, 2023 9:36 PM IST

IND-A vs PAK-A, Emerging Asia Cup: इमर्जिंग एशिया कप में भारतीय टीम इंडिया-ए का सामना पाकिस्तान-ए से 19 जुलाई को होने जा रहा है. ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. ग्रुप-बी के इस मुकाबलें से पहले दोनों ही टीमें 2-2 मैच जीत चुकी है. इंडिया-ए की टीम 4 अंकों के साथ ग्रुप में टॉप पर है जबकि इतने ही अंकों के साथ पाकिस्तान दूसरे पायदान पर है. नेट रन रेट बेहतर होने के चलते भारतीय टीम पाकिस्तान से ऊपर है.
इंडिया-ए और पाकिस्तान-ए की टीम पहले ही सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुकी है. भारत ने जहां अपने दूसरे मैच में नेपाल को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी जबकि पाकिस्तान की टीम ने यूएई ए को 184 रन से हराया था.
इस टूर्नामेंट में भले ही युवा भारतीय खिलाड़ी खेल रहे हों लेकिन जब बात पाकिस्तान से मुकाबले की होती है तो पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस की निगाहें इस महामुकाबले पर टिकना स्वाभाविक होता है.
इंडिया-ए बनाम पाकिस्तान-ए, 12वां मैच, ग्रुप बी
- वेन्यू- आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
- तारीख- 19 जुलाई 2023
- समय- 2 PM (भारतीय समयानुसार)
- कहां देखें- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network)
- लाइव स्ट्रीमिंग- फैनकोड ऐप और वेबसाइट (Fancode)
🚨Upcoming 🚨
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 18, 2023
The #GreatestRivalry ! The clash of the Asian supernovas! 🔥
Who will come out on 🔝 ?
Tune-in to #INDAvPAKA at the #EmergingAsiaCupOnStar, tomorrow, 2 PM onwards, only on Star Sports Network. pic.twitter.com/oKuVvBq8rq
स्क्वाड
पाकिस्तान-ए: मोहम्मद हारिस (कप्तान और विकेटकीपर), ओमैर बिन यूसुफ (उप-कप्तान), अमद बट, अरशद इकबाल, हसीबुल्लाह, कामरान गुलाम, मेहरान मुमताज, मुबासिर खान, मोहम्मद वसीम जूनियर, कासिम अकरम, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहनवाज दहानी , सुफियान मुकीम और तैय्यब ताहिर.
भारत-ए: साई सुदर्शन, अभिषेक शर्मा (उपकप्तान), निकिन जोस, प्रदोष रंजन पॉल, यश ढुल (कप्तान), रियान पराग, निशांत सिंधु, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, युवराजसिंह डोडिया, हर्षित राणा, आकाश सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, राजवर्धन हैंगरगेकर, हर्ष दुबे, नेहल वढेरा, स्नेल पटेल, मोहित रेडकर.
