add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

भारत ए बनाम साउथ अफ्रीका ए, दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट: श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत की मजबूत शुरुआत

भारत ए टीम ने मैच के दूसरे दिन तीन विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए।

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Published on - August 21, 2017 9:36 AM IST

श्रेयस अय्यर © PTI (file photo)
श्रेयस अय्यर © PTI (file photo)

रविकुमार समर्थ और श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों की मदद से भारत ए ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे अनाधिकृत टेस्ट मैच के दूसरे दिन तीन विकेट खोकर 181 रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी में बनाए 322 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज समर्थ और सुदीप चटर्जी ने पहले विकेट के लिये 106 रन जोड़े। पारी के 30वें ओवर में भारतीय टीम को पहला झटका उस वक्त लगा जब चटर्जी 46 रन पर डेन पीट की गेंद पर बोल्ड हो गये। महज चार रन से अर्धशतक से चूकने वाले चटर्जी ने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया।

इसके बाद समर्थ का साथ देने आये अय्यर ने पारी को आगे बढ़ाया लेकिन 41वें ओवर में डेन पीटरसन ने समर्थ को आउट कर उनकी 77 रन की पारी का अंत किया। समर्थ ने 113 गेंद की अपनी पारी में 13 शानदार चौके लगाये। समर्थ के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान करूण नायर ने 36 गेंदों पर एक रन बनाया लेकिन वह भी जब वोन बर्ग की गेंद पर कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। दिन का खेल खत्म होने तक अय्यर 56 (74 गेंद में 5 चौके और तीन छक्के) रन बना कर खेल रहे थे। भारतीय टीम अभी भी दक्षिण अफ्रीका से 141 रन पीछे है। [ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम में इस खिलाड़ी की वापसी]

TRENDING NOW

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दूसरे दिन मैच के शुरुआती ओवरों में ही भारतीय गेंदबाजों को सफलता मिली। नवदीप सैनी ने 94वें ओवर में एंडिल फेलुकवायो को विकेट कीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया। इसके बाद वोन बर्ग और ओ.ए. रामेला के बीच 48 रनों की साझेदारी हुई। अंकित राजपूत ने रामेला को बोल्ड कर इस जोड़ी को तोड़ा। उन्होंने 51 रन की पारी खेली। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने बचे हुये तीन विकेट 13 रन के अंदर चटका दिये। शाहबाज नदीम ने भारत की तरफ से चार, सैनी ने तीन, कृष्णप्पा गौतम ने दो और राजपूत ने एक विकेट लिया।