- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India A vs South Africa A: Shikhar Dhawan tries to get back form in India A match
साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ मैच में फॉर्म वापस पाने उतरेंगे शिखर धवन
धवन इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच आखिरी दो वनडे मैचों में भारतीय टीम का हिस्सा हैं।
Published On Sep 03, 2019, 05:33 PM IST
Last UpdatedSep 03, 2019, 05:33 PM IST
Shikhar Dhawan (File Photo) @ AFP
खराब फाॅर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ पांच मैचों की अनधिकृत वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों में भारत ए के लिये खेलेंगे तो उनका इरादा अपनी लय फिर हासिल करने का होगा।
धवन को चोटिल ऑलराउंडर विजय शंकर की जगह टीम में रखा गया है। धवन विश्व कप के दौरान उंगली में हुए फ्रेक्चर से उबरने के बाद पिछले पांच अंतरराष्ट्रीय मैचों में 65 रन ही बना सके जिसमें तीन टी20 और दो वनडे शामिल हैं।
पढ़ें:- ICC Test Ranking: विराट कोहली को पछाड़ स्टीव स्मिथ फिर बने नंबर-1 बल्लेबाज
भारत की सीनियर टीम 15 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी लिहाजा धवन का इरादा खोया फाॅर्म हासिल करने का होगा।
चौथे मैच में मनीष पांडे की जगह श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे। सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी भारत ए टीम में बाकी दाेे मैचों में संजू सैमसन विकेटकीपिंग में इशान किशन की जगह ले सकते हैं। शुभमन गिल के लिये भी यह अहम मैच होगा जो पहले दो मैचों में नहीं चल सके और तीसरे से बाहर रहे।
पढ़ें:- मिताली ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
मुंबई के शिवम दुबे ने दोनों मैचों में प्रभावित किया है। वह इस लय को कायम रखना चाहेंगे। दक्षिण अफ्रीका ए की कप्तानी तेंबा बावुमा कर रहे हैं और उसके पास रीजा हेंड्रिक्स, जार्ज लिंडे, तेज गेंदबाज एनरिच नोर्जे और जूनियर डाला जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी है।