- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India A vs West Indies A: Despite Krishnappa Gowtham, Sandeep Warrier bowling windies manage to take 235 run lead
कृष्णप्पा गौतम की शानदार गेंदबाजी के बावजूद वेस्टइंडीज ए को मिली 235 रन की बढ़त
इंडिया ए और वेस्टइंडीज ए के बीच दूसरा अनधिकृत टेस्ट मैच खेला जा रहा है।
Published On Aug 02, 2019, 11:11 PM IST
Last UpdatedAug 02, 2019, 11:11 PM IST
Krishnappa Gowtham (File Photo) © AFP
वेस्टइंडीज ‘ए’ ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 12 रन से की लेकिन सुनील अंबरीश (नाबाद 48) और जेरेमाइन ब्लैकवुड (30) की पारियों से उसने लंच तक सात विकेट पर 107 रन बना लिये थे।
पढ़ें:- एशेज शुरू होने के पहले ही दिन रिकी पोंटिंग हुए नाराज, ये है वजह
कैरेबियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 318 रन बनाये थे जिसके जवाब में भारत ‘ए’ की टीम 190 रन पर आउट हो गयी थी। इस तरह से अब वेस्टइंडीज ए की कुल बढ़त 235 रन हो गयी है।
शिवम दुबे ने ब्लैकवुड को आउट करके सुनील अंबरीश के साथ उनकी साझेदारी तोड़ी। इसके बाद गौतम ने शेन डोरिच (पांच) और रेमन रीफर (शून्य) को आउट किया। लंच के समय अंबरीश के साथ रकीम कार्नवाल छह रन पर खेल रहे थे।
इससे पहले गुरुवार को दुबे ने भारत ए को शुरूआती संकट से निकाला जबकि तेज गेंदबाज संदीप वारियर ने तीन विकेट लेकर भारत को वापसी दिलायी। दुबे ने 85 गेंद में 79 रन बनाये और सलामी बल्लेबाज प्रियांक पांचाल (125 गेंद में 58 रन) के साथ छठे विकेट के लिये 124 रन जोड़े। इससे पहले भारत ने पांच विकेट 20 रन पर गंवा दिये थे।
पढ़ें:- मोहम्मद आमिर के बाद अब वाहब रियाज भी लेने जा रहा हैं टेस्ट से संन्यास
तेज गेंदबाज चेमार होल्डर ने मेजबान के लिये 12 . 5 ओवर में 54 रन देकर पांच विकेट लिये । वेस्टइंडीज ए ने पहली पारी में 128 रन की बढत बनाई हालांकि दूसरी पारी के चार विकेट 12 रन पर गंवा दिये ।
इससे पहले हनुमा विहारी और मयंक अग्रवाल के सस्ते में आउट होने से भारत का स्कोर 11 रन पर चार विकेट हो गया था । अभिमन्यु ईश्वरन (0) और कप्तान विहारी (0) खाता भी नहीं खोल सके।
भारत ‘ए’ के तेज गेंदबाज संदीप वारियर और स्पिनर कृष्णप्पा गौतम दोनों ने मिलकर पांच विकेट लिये लेकिन इसके बावजूद वेस्टइंडीज ‘ए’ दूसरे अनधिकृत टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को अपनी बढ़त 235 रन तक पहुंचाने में सफल रहा।
Also Read
प्रैक्टिस मैच: रहाणे-विहारी की पारियों से मजबूत स्थिति में भारत
Also Read
'अगर मध्यक्रम की समस्या हल करनी है तो वनडे टीम में शुबमन गिल को जगह दे भारत'
Also Read
कृष्णप्पा गौतम की शानदार हैट्रिक के सामने विंडीज 194 रन पर ढेर