• Home
  • News
  • India A vs West Indies A: Shreyas Iyer, Khaleel Ahmed guide India to 65 run win

भारत की जीत में चमके श्रेयस अय्यर, खलील अहमद

इंडिया ए ने वेस्‍टइंडीज ए पर पहले अनधिकृत वनडे में 65 रन से जीत दर्ज की।

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 12, 2019, 02:04 PM IST

Published On Jul 12, 2019, 02:04 PM IST

Last UpdatedJul 12, 2019, 02:04 PM IST

Shreyas Iyer Khaleel Ahmed

Shreyas Iyer, Khaleel Ahmed @ Designed Photo

वेस्‍टइंडीज के एंटीगुआ में वेस्‍टइंडीज ए के खिलाफ खेले गए पहले अनधिकृत वनडे मुकाबले में इंडिया ए ने मेजबान टीम पर 65 रन से जीत दर्ज की। भारत की जीत के हीरो श्रेयस अय्यर और खलील अहमद रहे।

पढ़ें:- विश्व क्रिकेट को मिलेगा नया ‘चैम्पियन’, बदलेगा 23 साल का इतिहास

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीम इंडिया पहले बल्‍लेबाजी करते हुए अय्यर 77(107) की अर्धशतकीय पारी की मदद से 49वें ओवर में 190 रन पर ऑलआउट हो गई। छोटे लक्ष्‍य को बचाने में गेंदबाजों ने बखूबी अपनी भूमिका निभाई। खलील अहमद ने तीन विकेट निकाले। उन्‍होंने विंडीज के शुरुआती चार में से तीन बल्‍लेबाजों को आउट किया। 30 रन पर ही वेस्‍टइंडीज ने अपने चार विकेट गंवा दिए थे। विंडीज की टीम 36वें ओवर में 125 रन पर ऑलआउट हो गई। राहुल चाहर, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने दो-दो विकेट निकाले।

इंडिया ए ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत खराब रही। महज 22 रन पर ही रितुराज गायकवाड़ 3(10), शुभमन गिल 10(18) और कप्‍तान मनीष पांडे 4(2) आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। जिसके बाद श्रेयस अय्यर ने हनुमा विहारी 34(63) के साथ मिलकर रन बनाने की जिम्‍मेदारी उठाई और टीम के स्‍कोर को 100 रन के पार पहुंचाया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 95 रन ही अहम साझेदारी बनी। जिसे 31वें ओवर में रहकीम कॉर्नवाल ने तोड़ा।

पढ़ें:- ‘‘जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब एक टीम के रूप में नाकाम रहे”

इसके बाद अन्‍य बल्‍लेबाज ज्‍यादा देर क्रीज पर नहीं बिता पाए। विकेटकीपर बल्‍लेबाज इशान किशन 16 रन बनाकर आउट हुए तो अक्षर पटेल ने 17 रन का योगदान दिया। वाशिंगटन सुंदर भी 10 रन बनाने के बाद रनआउट हो गए। विंडीज के कप्‍तान रॉस्‍टन चेज ने सर्वाधिक चार और अकीम जॉर्डन ने तीन विकेट निकाले।

Editor's Pick