- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India always have experiences like this in past at Australia, crowd is nasty, says Ravichandran Ashwin
सिडनी में पहले भी होती आई है ऐसी घटनाएं: सिराज नस्लीय टिप्पणी विवाद पर बोले अश्विन
ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने भी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियों की अलोचना की।
Published On Jan 10, 2021, 02:43 PM IST
Last UpdatedJan 10, 2021, 02:43 PM IST
रविचंद्रन अश्विन (IANS)
भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का कहना है कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर दर्शकों द्वारा किया गया नस्लवादी दुर्व्यवहार कोई नई बात नहीं है और इससे सख्ती से निपटे जाने की जरूरत है।
अश्विन का ये बयान सिडनी टेस्ट के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां किए जाने के बाद आया। रविवार को एससीजी में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के दौरान टीम इंडिया के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सिराज पर हो रही टिप्पणियों की शिकायत अंपायर से की, जिसके बाद पुलिस ने छह लोगों को स्टेडियम से बाहर निकाला।
दिन का खएल खत्म होने के बाद अश्विन ने इस मामले पर कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने पहले भी सिडनी में नस्लवाद का सामना किया है।उन्होंने कहा, ‘‘हमने पहले भी सिडनी में नस्लवाद का सामना किया है। इससे बेहद सख्ती से निपटे जाने की जरूरत है।
रविवार को चौथे दिन के दूसरे सेशन के दौरान भारतीय खिलाड़ी मैदान के बीच एकत्रित हो गए जब स्क्वायर लेग बाउंड्री पर खड़े सिराज ने अपशब्द कहे जाने की शिकायत की। इसके बाद सुरक्षाकर्मी दर्शक दीर्घा में गए और अपशब्द कहने वाले व्यक्ति को ढूंढने लगे और फिर दर्शकों के एक समूह को स्टैंड से जाने को कहा गया और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने इस पर माफी मांगी।
सिडनी टेस्ट: रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक, जीत से 309 रन दूर टीम इंडिया
स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार मैदान के सुरक्षाकर्मियों ने छह लोगों को वहां से बाहर कर दिया। इस दौरान 10 मिनट के लिए खेल रूका रहा। अश्विन ने कहा, ‘‘मुझे 2011 में पता नहीं था कि नस्लवाद क्या होता है और आप किस तरह से दूसरों को छोटा दिखाते है। इसमें दूसरे लोग भी हंसते हुए साथ देते है।”