- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India and Ravichandran Ashwin maintain top spot in ICC Team and Bowlers Rankings respectively
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अश्विन और भारत टॉप पर बरकरार
बल्लेबाजों की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अजिंक्य रहाणे टॉप टेन में शामिल एकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं, वह छठें नंबर पर विराजमान हैं
Published On Nov 01, 2016, 01:06 PM IST
Last UpdatedNov 01, 2016, 01:06 PM IST

टेस्ट क्रिकेट की ताजा आईसीसी रैंकिंग में भारतीय टीम ने अपनी नंबर 1 की पोजीशन को बरकरार रखा है। इसके अलावा भारतीय टीम के स्टार ऑफ स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन ने भी नंबर 1 गेंदबाज का ताज कायम रखा है। टीम रैंकिंग में भारत के बाद पाकिस्तान और उसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे नंबर पर है। 105 अंकों के साथ इंग्लैंड की टीम चौथे स्थान पर है। गेंदबाजों की रैंकिंग में 900 अंकों के साथ अश्विन टॉप पर हैं, जबकि 878 और 853 अंकों के साथ साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
गेंदबाजों की टॉप टेन लिस्ट में अश्विन के अलावा रवीन्द्र जडेजा सातवें स्थान पर हैं। जडेजा के 805 अंक हैं। बल्लेबाजों की रैंकिंग की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ 906 अंकों के साथ टॉप पर हैं। जबकि युनिस खान दूसरे और हाशिम अमला तीसरे नंबर पर हैं। जबकि पिछली रैंकिंग में नंबर 3 पर रहने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज जोए रूट पाचंवें स्थान पर खिसक गए हैं। भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे एकलौते ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं जो टॉप टेन में शामिल हैं। रहाणे 825 अंकों के साथ छठें नंबर पर हैं। चेतेश्वर पुजारा और कप्तान विराट कोहली विराट कोहली को एक- एक स्थान का फायदा हुआ है। पुजारा 14वें और कोहली 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं। [Also Read: बेयर्न म्यूनिक के स्टार फुटबॉलर अर्जेन रॉबिन ने अजिंक्य रहाणे को दिया खास तोहफा]
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले 19 साल के बांग्लादेशी स्पिनर मेंहदी हसन लंबी छलांग लगाते हुए 33वें स्थान पर पहुंच गए हैं। हसन ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 2 टेस्ट मैचों में 19 विकेट चटकाए। ऑलराउंडर्स की टेस्ट रैंकिंग में भी अश्विन नंबर एक पर बरकरार हैं जबकि दूसरे नंबर पर साकिब अल हसन और तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के मोइन अली हैं।