• Home
  • News
  • India and South Africa pretty close on bowling batters will face big test in getting runs Says hashim Amla

बॉलिंग अटैक एक जैसा, मगर... हाशिम अमला ने बताया साउथ अफ्रीका के सामने क्या होगा सबसे बड़ा चैलेंज ?

साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर ने कहा, पिछले दौरों में जो कुछ हुआ था उसका बोझ आप पर बहुत कम होता है और आप खुले दिमाग के साथ आते हैं इसलिए यह फायदेमंद हो सकता है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Nov 12, 2025, 09:20 PM IST

Published On Nov 12, 2025, 09:20 PM IST

Last UpdatedNov 12, 2025, 09:20 PM IST

Hashim Amla

Hashim Amla

Hashim Amla on Ind vs SA Test Series: साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला का मानना है कि भारत और साउथ अफ्रीका का गेंदबाजी आक्रमण काफी समान है लेकिन शुक्रवार से शुरू हो रही दो टेस्ट मैच की सीरीज बल्लेबाजों के लिए चुनौती होगी जिन्हें अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के लिए पर्याप्त रन बनाने होंगे. भारत कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पहले टेस्ट में विश्व टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा.

एमआई केपटाउन के कोच अमला ने बुधवार को यहां ‘एसए20 इंडिया डे’ के दौरान मीडिया से कहा, अगर आप दोनों गेंदबाजी आक्रमणों को देखें तो दोनों के पास बहुत अच्छे तेज गेंदबाज और अच्छे स्पिनर हैं, गेंदबाजी आक्रमण के नजरिए से दोनों टीमें काफी करीब हैं, लेकिन यह बल्लेबाजी और बड़ा स्कोर बनाने की क्षमता है जो आपके गेंदबाजों के लिए दबाव बनाने के लिए काफी महत्वपूर्ण है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बल्लेबाजी दोनों टीम के लिए सबसे बड़ी परीक्षा: हाशिम अमला

उन्होंने कहा, यह दोनों टीम के लिए सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक होगी, अपने गेंदबाजों को मैच जिताने के लिए पर्याप्त रन देना. अमला ने कहा कि कुछ साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों में भारतीय परिस्थितियों का कम अनुभव उनके पक्ष में काम कर सकता है. उन्होंने कहा, साउथ अफ्रीकी टीम में कई अनुभवहीन खिलाड़ी हैं जो पहली बार भारत आए हैं और यह उनके लिए फायदेमंद भी हो सकता है क्योंकि आप एक नई जगह पर आते हैं जहां आपने पहले कभी नहीं खेला है.

अमला ने कहा, पिछले दौरों में जो कुछ हुआ था उसका बोझ आप पर बहुत कम होता है और आप खुले दिमाग के साथ आते हैं इसलिए यह फायदेमंद हो सकता है और साउथ अफ्रीका के पक्ष में काम कर सकता है.

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बाएं हाथ के स्पिनरों में से एक हैं केशव: अमला

अमला ने कहा कि 36 वर्षीय साइमन हार्मर साउथ अफ्रीकी आक्रमण में बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज के लिए आदर्श जोड़ीदार हैं. अमला ने कहा, दस साल पहले जब हम यहां आए थे तो जाहिर है कि वह काफी युवा थे, 10 साल के अनुभव के साथ उन्होंने काउंटी क्रिकेट और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा, जिस तरह से वह गेंदबाजी करता है, आप उसका आत्मविश्वास देख सकते हैं, वह वाकई कमाल का गेंदबाज होगा और शुक्र है कि दूसरे छोर पर केशव महाराज हैं जो शायद दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बाएं हाथ के स्पिनरों में से एक हैं.

अमला ने कहा, यह एक बेहद मज़बूत जोड़ी होगी और हमें उम्मीद है कि यह साउथ अफ्रीका के लिए अच्छा होगा. अमला ने कहा कि शुभमन गिल ने टेस्ट कप्तानी में शानदार शुरुआत की है क्योंकि भारतीय कप्तान ने इंग्लैंड दौरे पर अपनी पहली सीरीज में 754 रन बनाए.

इनपुट- भाषा

Editor's Pick