- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India and Virat Kohli maintain top positions, pant at 17th in ICC Test Rankings
टेस्ट रैंकिंग में कोहली और भारतीय टीम नंबर वन पर बरकरार
ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का कारनामा करने वाली भारतीय टीम ताजा जारी ने अपने पहले स्थान को और मजबूत कर लिया है।
Published On Jan 21, 2019, 05:15 PM IST
Last UpdatedJan 21, 2019, 05:15 PM IST
Virat Kohli@Getty Images
ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज में जीतने वाली भारतीय टीम और कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की है।
भारत के 116 अंक हैं और वह विश्व की नंबर एक टेस्ट टीम बनी हुई है। कप्तान कोहली के बल्लेबाजों की रैंकिंग में 922 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (897) से 25 अंक आगे हैं। ऑस्ट्रेलिया में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले चेतेश्वर पुजारा तीसरे स्थान पर बने हुए हैं जबकि युवा रिषभ पंत अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 17वें स्थान पर हैं।
पढ़ें:- 1980 की वेस्टइंडीज जैसी खतरनाक है कोहली की टीम इंडिया
गेंदबाजों में कैगिसो रबादा अब भी सूची में शीर्ष पर है जबकि भारतीयों में रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन क्रमश: पांचवें और नौवें स्थान पर हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 711 अंक लेकर 15वें स्थान पर पहुंच गये हैं।
इंग्लैंड को अपना तीसरा स्थान बरकरार रखने के लिये वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की श्रृंखला जीतनी होगी जबकि आस्ट्रेलिया और श्रीलंका भी इसके एक दिन बाद शुरू होने वाली दो मैचों की श्रृंखला में महत्वपूर्ण अंक हासिल करना चाहेंगे।
पढें:- न्यूजीलैंड में रिकॉर्ड सुधारने का मौका, सिर्फ एक वनडे सीरीज
इंग्लैंड अगर 3-0 से क्लीन स्वीप करता है तो उसके 109 अंक हो जाएंगे लेकिन वह तब भी भारत और दक्षिण अफ्रीका से पीछे रहेगा जबकि सीरीज का परिणाम कुछ भी रहने पर वेस्टइंडीज आठवें स्थान पर रहेगा।
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच श्रृंखला का परिणाम कुछ भी रहने पर दोनों टीमें क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर बनी रहेंगी। ऑस्ट्रेलिया को हालांकि 2-0 से जीत दर्ज करने पर तीन अंक मिलेंगे और उसके 104 अंक हो जाएंगे जबकि श्रीलंका को दो अंक का नुकसान होगा ओर उसके 89 अंक रह जाएंगे।
श्रीलंका अगर 2-0 से जीत दर्ज करता है तो उसके 95 अंक हो जाएंगे और वह ऑस्ट्रेलिया से केवल दो अंक पीछे रहेगा।