VIDEO: खराब फील्डिंग, गेंदबाजों की हो रही पिटाई, टीम इंडिया... मोहम्मद आमिर ने फिर उगला जहर
VIDEO: खराब फील्डिंग, गेंदबाजों की हो रही पिटाई, टीम इंडिया... मोहम्मद आमिर ने फिर उगला जहर
पाकिस्तान के गेंदबाज ने कहा, इंडियन क्रिकेट को समझने वाले भी यह जानते हैं कि भारतीय टीम एक बॉलर के भरोसे बैठी है.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - March 2, 2026 3:18 PM IST
Mohammad Amir
भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के एक टीवी शो में कुछ दिन पहले कहा था कि पाकिस्तान क्वालीफाई करे या न करे, लेकिन भारत निश्चित रूप से सेमीफाइनल में नहीं जाएगा, यह बयान उन्होंने कई बार दोहराया था. भारत की वेस्टइंडीज पर जीत के बाद आमिर सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस के निशाने पर हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग के बाद आमिर सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. मोहम्मद आमिर ने फिर कहा कि भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीतेगी.
मोहम्मद आमिर ने एक टीवी शो में कहा, अगर क्रिकेट का एनालिसिस करूं तो इंडिया अच्छी क्रिकेट नहीं खेल रहा है. उन्होंने कहा कि उनकी फील्डिंग देखें तो उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन से चार कैच छोड़े, जसप्रीत बुमराह के अलावा उनका हर गेंदबाज पिट रहा है. इंडियन क्रिकेट को समझने वाले भी यह जानते हैं कि भारतीय टीम एक बॉलर के भरोसे बैठी है, वह कभी भी अच्छी टीमों के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी नहीं की.
Add Cricket Country as a Preferred Source
हॉट फेवरेट नहीं है भारत: आमिर
उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज की टीम स्पिनरों को अच्छा नहीं खेलती है, मगर आगे जो टीम आ रही है वह स्पिनर्स को अच्छा खेलती है, मेरा अभी भी मानना है कि टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अभी भी हॉट फेवरेट नहीं है.
Mohammad Amir said, "India are not playing good cricket. Their bowlers are choking. The next teams India will face play spin much better. India are not hot favourites, and they will not win this T20 World Cup."pic.twitter.com/1iMsTRIpQG
सोशल मीडिया पर लोगों ने दी सलाह- अपनी टीम को देखें और उसमें सुधार के लिए प्रयास करें
भारतीय फैंस आमिर को सलाह दे रहे हैं कि वे भारतीय टीम पर कोई टिप्पणी करने की जगह अपनी टीम को देखें और उसमें सुधार के लिए प्रयास करें. सोशल मीडिया पर कई फैंस ने आमिर को उनकी फिक्सिंग वाली पुरानी कहानी भी याद दिलाई है.
छठी बार टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया
भारतीय टीम छठी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है. वहीं यह लगातार तीसरा मौका है जब टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंची है. पिछली दो बार सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना करने वाली टीम इंडिया का सामना इस बार भी इंग्लैंड से ही है. टी20 विश्व कप में लगातार तीसरी बार भारत-इंग्लैंड आमने-सामने होंगे. भारत- इंग्लैंड का सेमीफाइनल मुकाबला पांच मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.