15 साल बाद हुआ ऐसा... अश्विन-जडेजा के बिना घरेलू टेस्ट खेलने उतरी टीम इंडिया
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने मानव सुथार को मौका दिया है. मानव सुथार और कुलदीप यादव की स्पिन जोड़ी इस मैच में एक साथ खेलती नजर आएगी.
Published On Jun 06, 2026, 11:03 AM IST
Last UpdatedJun 06, 2026, 11:03 AM IST
Jadeja Ashwin
भारत और अफगानिस्तान की टीम न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट मैच में आमने-सामने है. इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है. इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने मानव सुथार को मौका दिया है. मानव सुथार और कुलदीप यादव की स्पिन जोड़ी इस मैदान पर खेलती नजर आएगी. 15 साल बाद भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में ऐसा हुआ है, जब टीम इंडिया भारत के दो दिग्गज स्पिनर्स अश्विन- जडेजा के बिना भारत में टेस्ट क्रिकेट खेल रही है.
रविचंद्रन अश्विन (106 टेस्ट में 537 विकेट) भारतीय क्रिकेट के सभी फ़ॉर्मेट से रिटायर हो चुके हैं, जबकि रविंद्र जडेजा (89 टेस्ट में 348 विकेट) को इकलौते टेस्ट और उसके बाद होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है. साल 2011 में अश्विन ने टेस्ट डेब्यू किया था, वहीं जडेजा ने साल 2012 में अपना पहला टेस्ट खेला. दोनों दिग्गज इसके बाद से लगातार भारत के घरेलू मैदान पर टेस्ट मैच का हिस्सा रहे. 2011 के बाद ऐसा हुआ है कि रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के बिना भारतीय टीम घरेलू टेस्ट मैच खेल रही है.
घरेलू मैदान पर कमाल का है जडेजा- अश्विन का रिकॉर्ड
रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा का भारत का घरेलू मैदान पर शानदार रिकॉर्ड है. घरेलू मैदान पर अश्विन के टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 2011 से 2024 के बीच वह कुल 65 टेस्ट खेले. इस दौरान उन्होंने बल्लेबाजी में 4 शतक के साथ 1989 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 383 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं रविंद्र जडेजा 2012 से 2025 के बीच वह कुल 53 मैचों में मैदान पर उतरे. इन मुकाबलों में जडेजा ने 4 शतक के साथ 2232 रन बनाए और 256 विकेट भी अपने नाम किए.
पिता ने कर्ज लेकर बनाया क्रिकेटर, कौन हैं अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू करने वाले मानव सुतार
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग-11
केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा