• Home
  • News
  • India-Australia, 1st T20I in Ranchi can be affected by rain

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टी20 पर बारिश का खतरा

रांची के जेएससीए स्टेडियम में होने वाले पहले टी20 मैच के दौरान तेज बारिश की संभावना है।

Edited By : Press Trust of India |Oct 06, 2017, 08:48 PM IST

Published On Oct 06, 2017, 08:48 PM IST

Last UpdatedOct 06, 2017, 08:48 PM IST

© Getty Images

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल रांची के जेएससीए स्टेडियम में होने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट मैच का मजा बारिश किरकिरा कर सकती है। आज रांची में हुई जोरदार बारिश हुई जिस वजह से दोनों टीमें अभ्यास भी नहीं कर सकी। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी बारिश की संभावना बताई है। रांची स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक ए वदूद ने पीटीआई भाषा को बताया कि रांची के साथ पूरे राज्य में सात अक्तूबर से दस अक्तूबर तक सामान्य बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिण एवं मध्य हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है। राजधानी रांची बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले हिस्से में ही आती है। आज दोपहर एक बजे से दो बजे तक रांची में जमकर बारिश हुई जिसके चलते जेएससीए स्टेडियम का पूरा क्रिकेट मैदान कवर करना पड़ा। पूरी तरह कवर करने के बावजूद मैदान का बड़ा हिस्सा पूरी तरह गीला हो चुका है जिसे कल के मैच से पहले सुखाना जरूरी है। [ये भी पढ़ें: टीम इंडिया को है वॉर्नर, फिंच और कूल्टर नाइल से खतरा- वीरेंद्र सहवाग]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जेएससीए के मीडिया प्रभारी अजयनाथ शाहदेव ने बताया कि आज दोपहर डेढ़ बजे से भारतीय टीम को मैदान पर अभ्यास करना था लेकिन वह बारिश के कारण विराट कोहली और उनके साथी खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पाये। उन्होंने इंडोर स्टेडियम में अभ्यास किया। शाम को मैदान में पांच बजे से ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी अभ्यास करना था। बारिश के चलते ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी इंडोर स्टेडियम में ही अभ्यास करना पड़ा।

Editor's Pick