• Home
  • News
  • India beat Afghanistan by Innings and 300 Runs in One off test their biggest victory in test cricket

IND vs AFG: भारत की टेस्ट में सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराया

भारत ने अफगानिस्तान को मुल्लांपुर मे खेले गए मैच में पारी और 300 रन से हरा दिया है. सोमवार को मैच के तीसरे दिन भारत ने अफगानिस्तान की दूसरी पारी 112 रन पर समेट दी. भारत ने पहली पारी में 8 विकेट पर 564 रन बनाए थे. भारत के टेस्ट इतिहास की इस सबसे बड़ी...

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 08, 2026, 03:11 PM IST

Published On Jun 08, 2026, 03:11 PM IST

Last UpdatedJun 08, 2026, 03:11 PM IST

भारत ने अफगानिस्तान को मुल्लांपुर मे खेले गए मैच में पारी और 300 रन से हरा दिया है. सोमवार को मैच के तीसरे दिन भारत ने अफगानिस्तान की दूसरी पारी 112 रन पर समेट दी. भारत ने पहली पारी में 8 विकेट पर 564 रन बनाए थे.

भारत के टेस्ट इतिहास की इस सबसे बड़ी जीत में स्पिनर्स का बहुत बड़ा योगदान रहा. आज मैच के तीसरे दिन ही भारत ने 14 विकेट हासिल किए. अफगानिस्तान के आखिरी बल्लेबाज बैटिंग करने ही नहीं आए. पहली पारी में भारत के लिए सुथार ने जहां छह विकेट लिए वहीं दूसरी पारी में कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर ने मिलकर सात विकेट अपने नाम किए. इसमें कोई शक नहीं भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाया. लेकिन इससे ज्यादा सवाल अफगानिस्तान के बल्लेबाजों के शॉट सिलेक्शन पर उठे. अफगानिस्तान के बल्लेबाज पहली पारी में रहमत शाह की बल्लेबाजी से सबक ले सकते थे. दूसरी पारी में सैदिकुल्ला अटल से सबक ले सकते थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शाह ने पहली पारी में 60 रन बनाए. वहीं अटल ने दूसरी पारी में 42 रन की पारी खेली. हालांकि उन्होंने संयम खो दिया और इसके बाद अफगानिस्तान की पारी को सिमटने में देर नहीं लगी.

कुल मिलाकर देखा जाए तो भारतीय टीम के लिए यह बहुत अच्छा मुकाबला था. इससे पहले काफी समय से भारतीय क्रिकेटर सिर्फ टी20 क्रिकेट ही खेल रहे थे. राहुल और गिल की सेंचुरी के बाद साई सुदर्शन का नंबर तीन पर खेलना बहुत अच्छा रहा. उन्होंने वहां 81 रन बनाए. भले ही यह अफगानिस्तान की टीम हो जो टेस्ट में काफी कमजोर समझी जाती है लेकिन इस पोजिशन पर सुदर्शन के रन बनाने से भारत को राहत मिली होगी. भारत को अब टेस्ट में श्रीलंका और न्यूजीलैंड का दौरा करना है. और इस प्रदर्शन से वह काफी पॉजीटिव लेकर आगे बढ़ सकती है.

भारत की पारी और रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत

पारी और 300 रन बनाम अफ़गानिस्तान, मुलानपुर, 2026*
पारी और 272 रन बनाम वेस्टइंडीज़, राजकोट, 2018
पारी और 262 रन बनाम अफ़गानिस्तान, बेंगलुरु, 2018
पारी और 239 रन बनाम बांग्लादेश, मीरपुर, 2007
पारी और 239 रन बनाम श्रीलंका, नागपुर, 2017

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick