add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

U19 World Cup: जॉर्ज का शतक, वैभव का पचासा, भारत ने तोड़ी अफगानिस्तान की आशा, 10वीं बार फाइनल में यंग-इंडिया

आरोन जॉर्ज की कमाल की हाफ सेंचुरी और वैभव सूर्यवंशी की तेजतर्रार हाफ सेंचुरी की मदद से भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बना ली. भारतीय टीम 10वीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 4, 2026 9:03 PM IST

आरोन जॉर्ज की कमाल की हाफ सेंचुरी और वैभव सूर्यवंशी की तेजतर्रार हाफ सेंचुरी की मदद से भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बना ली. भारतीय टीम 10वीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है. बुधवार को हरारे में खेले गए मैच में टीम इंडिया 311 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. जिसे उसने 41.1 ओवर में हासिल कर लिया. भारतीय टीम रिकॉर्ड लगातार छठी बार फाइनल में पहुंची है. यहां उसका सामना इंग्लैंड से होगा.

भारत के सामने अफगानिस्तान ने मजबूत लक्ष्य रखा था. लेकिन टीम इंडिया ने तेज शुरुआत की. वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही अफगानिस्तान के गेंदबाजो के खिलाफ जमकर हमला बोला. उन्होंने 33 गेंद पर 68 रन की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 9 चौके और चार छक्के लगाए. जब वह 10वें ओवर में आउट हुए तो भारत का स्कोर 90 रन तक पहुंच चुका था. सूर्यवंशी ने अपनी पारी में बार बार पुल शॉट खेलने की कोशिश की जो आखिरकार उनके आउट होने का कारण बना

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसके बाद भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे क्रीज पर आए. म्हात्रे ने आरोन जॉर्ज के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 102 गेंद पर 114 रन की पार्टनरशिप हुई.

म्हात्रे ने भी हाफ सेंचुरी लगाई. उन्होंने 59 गेंदों पर पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 68 रन बनाए. जॉर्ज ने 115 रन की पारी खेली. 104 रन की अपनी पारी में उन्होंने 15 चौके और दो छक्के लगाए. जब वह आउट हुए भारत का स्कोर 39.3 ओवर में 300 रन तक पहुंच चुका था. आउट होने से पहले उन्होंने विहान मल्होत्रा के साथ 79 गेंद पर 96 रन जोड़े थे.

इससे पहले, फैसल शिनोजादा और उजेरुल्लाह नियाजई के शानदार शतकों की बदौलत अफगानिस्तान ने चार विकेट पर 310 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. शिनोजादा 93 गेंद में 110 रन बनाए. वह टीम के लिए सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज रहे. जबकि नियाजई ने 86 गेंद में नाबाद 101 रन की पारी खेली. भारतीय गेंदबाज नियमित अंतराल पर विकेट झटकने में संघर्ष करते दिखे.

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. उस्मान सादत और खालिद अहमदजई की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए 53 रन जोड़े। तेज गेंदबाज दीपेश देवेंद्रन ने 13वें ओवर में पहला विकेट लिया. देवेंद्रन की लेंथ गेंद अहमदजई के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू के हाथों में चली गई। उन्होंने 39 गेंद में 31 रन बनाए.

इसके बाद शिनोजादा ने सादत के साथ दूसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़े जिससे अफगानिस्तान बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा था. हालांकि स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर कनिष्क चौहान ने 25वें ओवर की शुरुआत में भारत के लिए दूसरा विकेट लिया। उनकी गेंद पर सादत लांग-ऑफ पर कैच आउट हुए। सादत ने 70 गेंद खेलकर 39 रन बनाए.

सदात के आउट होने के बाद शिनोजादा को नियाजई के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला और दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 130 गेंद में 148 रन की बड़ी साझेदारी निभाई. शिनोजादा ने अपनी पारी के दौरा 15 चौके लगाए जबकि नियाजई ने 12 बार गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया और दो छक्के लगाए.