रांची टी20 में टीम इंडिया की जीत, ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया

बारिश के चलते 6 ओवर में 48 रनों का लक्ष्य मिला था

Edited By : Anoop Dev Singh |Oct 07, 2017, 10:41 PM IST

Published On Oct 07, 2017, 10:41 PM IST

Last UpdatedOct 07, 2017, 10:41 PM IST

© Getty Images
© Getty Images

3 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में टीम इंडिया को डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक 6 ओवर में 48 रन का आसान लक्ष्य मिला जिसे उसने 5.3 ओवर में हासिल कर लिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 18.4 ओवर में बनाए 8 विकेट पर 118 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट लिए और भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल को 1-1- विकेट मिला।

ऐसे जीती टीम इंडिया
पहला ओवर- अपना डेब्यू कर रहे बेंडरहॉफ ने पहली ही गेंद खराब डाली और रोहित ने उसे बाउंड्री के पार भेज दिया लेकिन इसके बाद उन्होंने वापसी की और ओवर में कुल 5 रन ही दिए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दूसरा ओवर- दूसरा ओवर नाथन कूल्टर नाइल ने फेंका और पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा ने फाइन लेग के ऊपर से छक्का लगा दिया। अगली ही गेंद पर कूल्टर नाइल ने रोहित शर्मा को बोल्ड कर दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर शिखर धवन ने चौका लगाकर टीम इंडिया का स्कोर 2 ओवर में 16 रन कर दिया।

तीसरा ओवर- ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरा ओवर एंड्र्यू टाय फेंकने आए और उनकी पहली ही गेंद पर कप्तान कोहली ने चौका जड़ दिया। इसके बाद तीसरी गेंद पर शिखर धवन ने भी गेंद को बाउंड्री पार भेज 4 रन बटोर लिए। तीसरा ओवर खत्म होने के बाद टीम इंडिया का स्कोर 27 रन रहा।

चौथा ओवर- चौथा ओवर एक बार फिर नाथन कूल्टर नाइल फेंकने आए और दूसरी ही गेंद पर शिखर धवन ने खूबसूरत चौका जमा दिया। इस ओवर में कुल 9 रन आए और 4 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 36 रन हो गया।

पांचवां ओवर- टीम इंडिया को 12 गेंद में 12 रन की जरूरत थी। ओवर फेंकने एडम जंपा आए और पहली ही गेंद पर विराट ने बाउंड्री लगा दी। इसके बाद एडम जंपा ने जबर्दस्त वापसी की और ओवर में सिर्फ 6 ही रन दिए। टीम इंडिया के दूसरे सबसे सफल टी20 गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह

छठा ओवर- आखिरी ओवर में टीम इंडिया को 6 रन की जरूरत थी। स्ट्राइक पर धवन थे जिन्होंने 1 रन लिया। इसके बाद कप्तान विराट कोहली ने डेन क्रिश्चियन की गेंद पर दो रन ले लिए। अब टीम इंडिया को 4 गेंद में 3 रन की जरूरत थी और कप्तान विराट कोहली ने जबर्दस्त चौका लगाकर टीम इंडिया को 3 गेंद पहले जीत दिला दी।

Editor's Pick