- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India beat Ireland by seven wickets in rain-hit 1st T20I.
IND vs IRE: हार्दिक पांड्या ने कप्तानी में जीता पहला मुकाबला, आयरलैंड को 7 विकेट से दी पटखनी
भारत ने 3 विकेट खोकर 10वें ओवर में T20I सीरीज का पहला मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज दीपक हुड्डा ने नाबाद 47 रनों की पारी खेली।
Published On Jun 27, 2022, 01:29 AM IST
Last UpdatedJun 27, 2022, 01:29 AM IST
BCCI
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में पहली बार खेलते हुए भारत ने आयरलैंड को 2 मैचों की T20I सीरीज के पहले मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया। बारिश के कारण मैच में 12-12 ओवर का खेल हुआ जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 4 विकेट खोकर 108 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारत ने 3 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज दीपक हुड्डा ने नाबाद 47 रनों की पारी खेली।
Victory for India in Malahide!#IREvIND pic.twitter.com/4Lm1JxwJoh
— ICC (@ICC) June 26, 2022
भारत की पारी का आगाज खराब रहा और उसने 30 रन के स्कोर पर लगातार दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद सलामी बल्लेबाज दीपक हुड्डा ने कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। हार्दिक पांड्या के पवेलियन लौटने के बाद हुड्डा ने दिनेश कार्तिक के साथ मिलकर भारत को झोली में जीत डाल दी।
इस मैच में भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज की फैसला किया। मेजबान आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले 2 ओवर में ही पॉल स्टर्लिंग और कप्तान एंडी बॉलबर्नी के विकेट खो दिए।
इसके बाद हैरी टेक्टर ने चौथे विकेट के लिए टकर (18) के साथ 50 रनों की साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 72 रनों तक पहुंचाया। टकर को चहल ने अपना शिकार बनाया। टेक्टर अंत तक 64 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से चहल, भुवी, हार्दिक, आवेश को 1-1 सफलता मिली।