×

अंडर-19 विश्व कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 120 रनों से हराया

चार विकेट लेने वाले अवेश खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - January 30, 2016 5:11 PM IST

भारतीय अंडर-19 टीम © Getty Images
भारतीय अंडर-19 टीम © Getty Images

पहले सरफराज खान (74) और ऋषभ पंत (57) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों और बाद में अवेश खान (32-4), महिपाल लोमरूर (47-5) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को यहां खेले गए अंडर-19 विश्व कप के अपने दूसरे ग्रुप मुकाबले में न्यूजीलैंड को 120 रनों से शिकस्त दे दी। ग्रुप-डी के इस मुकाबले में भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 258 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 31.3 ओवरों में 138 रनों पर ही ढेर हो गई और मैच हार गई। ये भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका के स्थाई टेस्ट कप्तान बने डीविलियर्स

भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को शुरू से ही परेशानी में डाले रखा। न्यूजीलैंड ने अपने शुरुआती चार विकेट 16 रनों पर ही गिरा दिए थे। यह चारों विकेट अवेश ने लिए। चार विकेट जल्दी गिर जाने के बाद फिन एलेन (29) और क्रिस्टन लियोपार्ड (40) ने पांचवे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की। इस साझेदारी को लोमरूर ने एलेन को बोल्ड कर तोड़ा।

ऊपरी क्रम को अवेश ने पवेलयिन भेजा तो वहीं लोमरूर ने निचले क्रम को पवेलियन का रास्ता दिखाया। लोमरार ने एक के बाद एक विकेट लेकर टीम की जीत तय कर दी थी। 88 रनों पर आठ विकेट के बाद भारतीय टीम की कोशिश 100 रनों से पहले टीम को आउट करने की थी, लेकिन नौवें विकेट के लिए अनिकेत पारिख (26) और टेलर स्कॉट (29) ने 45 रनों का साझेदारी कर भारत को जीत के लिए थोड़ी देर के लिए तरसाया। ये भी पढ़ें: नेपाल अंडर-19 ने आयरलैंड को हराकर टूर्नामेंट में दर्ज की लगातार दूसरी जीत

इस साझेदारी को लोमरोर ने पारिख को आउट कर तोड़ा। न्यूजीलैंड का अंतिम विकेट स्कॉट के रूप में गिरा। भारत की तरफ से अवेश और लोमरोर के अलावा जीशन अंसारी ने भी एक विकेट लिया। इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। कप्तान इशान किशन (4) जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद आए रिकी भुइ भी पवेलियन लौट गए थे। 19 रन पर दो विकेट गिर जाने के बाद सरफराज और पंत ने पारी को संभाला। ये भी पढ़ें: धोनी ने अपने नाम किया एक और रिकॉर्ड

सरफराज ने अपनी पारी में 80 गेंदों पर नौ चौके लगाए जबकि पंत ने 83 गेंदों की संयमित पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 89 रन जोड़े। यह भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी रही। इसके अलावा अरमान जाफर ने 46 रनों की पारी खेली। अरमान ने 49 गेंदों पर दो बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा जबकि महिपाल लोमरूर ने 42 गेंदों का सामना तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 45 रनों की पारी खेली।

TRENDING NOW

न्यूजीलैंड की ओर से जाक गिब्सन ने तीन विकेट लिए जबकि रचिन रवींद्र और नाथन स्मिथ ने दो-दो विकेट लिए। भारत अपना पहला मैच जीत चुका है। उसने पहले मैच में आयरलैंड को हराया था। दूसरी ओर, कीवी टीम अपना पहला मैच हार चुकी है। उसे नेपाल ने चौंकाया था। चार विकेट लेने वाले अवेश खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।