add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs NZ: रोहित के गेंदबाजों के आगे कीवी हुए पस्त, भारत ने वनडे सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम महज 108 रनों पर ढेर हो गई।

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Published on - January 21, 2023 6:59 PM IST

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की वजह से भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे में 8 विकेट से करारी शिकस्त दे दी। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। भारत की ओर से बल्लेबाजी में रोहित शर्मा ने शानदार खेल दिखाया और अर्धशतकीय पारी खेली।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम महज 108 रनों पर ढेर हो गई। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने के फैसले को सही ठहराते हुए शुरूआत में भारतीय तेज गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया, इसके बाद स्पिनरों ने कमाल करते हुए न्यूजीलैंड की पारी को 34.3 ओवर में समाप्त कर दिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शमी ने 18 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि हार्दिक पांड्या ने 16 रन पर दो विकेट और पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुन्दर ने सात रन पर दो विकेट लिए। मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

 

न्यूजीलैंड की टीम मात्र 15 रन पर अपने शीर्ष पांच बल्लेबाज गंवाकर शुरूआत से ही दबाव में आ गयी थी। ग्लेन फिलिप्स ने 52 गेंदों में 36,माइकल ब्रेसवेल ने 30 गेंदों में 22 और मिचेल सेंटनर ने 39 गेंदों में 27 रन बनाकर न्यूजीलैंड को किसी तरह सौ रनों के पार पहुंचाया। अंत में कीवी टीम 108 रनों पर सिमट गई।

इसके बाद रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारतीय पारी का शानदार आगाज किया और पहले विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की। रोहित ने 50 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। इसके बाद शुभमन ने नाबाद 40 रनों की पारी खेलते हुए भारत को 8 विकेट से जीत दिला दी।